The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Deepika Padukone was Sewing Ranveer Singh pants at a Music Festival in Barcelona while people dancing around her

नाचते-नाचते रणवीर सिंह की पैंट फटी तो दीपिका रेस्क्यू में आईं, लेकिन ऐसे कर ली वसूली

दीपिका ने बताया कि अपने बैग में वो क्या-क्या रखती हैं.

Advertisement
pic
3 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2020, 09:01 AM IST)
Img The Lallantop
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक '83' में साथ नजर आने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपने साथ बड़े-बड़े और सुंदर से बैग्स रखते हैं. फैन्स को भी ये जानने की उत्सुकता रहती है कि उन बैग्स में होता क्या है. दीपिका ने कपिल शर्मा के शो पर बताया कि वो अपने बैग में कुछ रखें न रखें, लेकिन सेफ्टी पिन्स और सुई-धागा ज़रूर रखती हैं. खासतौर पर तब जब वह रणवीर सिंह के साथ सफर कर रही हों. क्योंकि रणवीर की जबरदस्त एनर्जी और फैशन सेंस की वजह से इन चीज़ों की जरूरत पड़ती रहती है. दीपिका ने एक किस्सा भी बताया-

हम बार्सिलोना में एक म्यूजिक फेस्टिवल में थे. रणवीर लूज पैंट्स में बहुत अजीब से डांस स्टेप कर रहा था. अचानक मुझे कुछ फटने की आवाज आई. उसका पैंट फट गया था. मैं उसका पैंट सिल रही थी और मेरे चारों तरफ लोग डांस कर रहे थे. जैसे बाकी पत्नियां करती हैं, मैंने चुपचाप उसकी पैंट की जेब से पैसे भी निकाल लिए.

रणवीर का अतरंगी स्टाइल काफी फेमस है. उनके लुक्स पर मीम भी बहुत बनते हैं. कुछ मीम्स तो खुद दीपिका शेयर करती है.

Uu रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव हैं. उन्होंने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के अलावा रणवीर सारे कैजुअल कपड़े खुद ही चुनते हैं. निताशा ने ये भी कहा कि रणवीर से शादी के बाद दीपिका का स्टाइल भी बदला है.
हां, शादी के बाद से दीपिका का फैशन सेन्स काफी बदल गया है, लेकिन ये होना ही था. जब आप किसी से शादी करते हैं और उनके साथ रहते हैं, तो उनकी कुछ चीज़ें आपमें में नज़र आने लगती हैं. दीपिका ने अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने शुरू किए हैं, वहीं रणवीर भी कई दफा एलीगेंट लुक अपनाते हैं.
खैर, बढ़िया ही है. जिसको जो पहनना है पहने. बाकी बैग में सुई-धागा, सेफ्टी पिन्स, क्विक स्टिक टाइप के ग्लू रखना तो अक्लमंदी है ही.

Video : अजय देवगन की बेटी नीसा के ट्रोल्स को उनकी ये बात सुनकर थोड़ी भी शर्म होगी, तो आ जाएगी

Advertisement

Advertisement

()