The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • deepika equals world record of South korean counter part in recurve event of archery world cup

ऑटो ड्राइवर की बेटी ने बनाया तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत की बेटी दीपिका शंघाई में हो रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप में चमक रही है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
27 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016, 03:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वर्ल्ड कप के रिकर्व इवेंट में उन्होंने 686/720 स्कोर किया है. तीरंदाजी वर्ल्ड कप शंघाई में हो रहा है. इससे पहले साउथ कोरिया की 'की बो बाए' ने 2015 में इतना ही स्कोर किया था. दीपिका को इसी साल पद्म श्री मिला है. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है. अर्जुन अवॉर्ड भारत में खेलों के लिए दिया जाने वाला दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है. लो ये भी जान लो पहला कौल सा है. पहला राजीव गांधी खेल रत्न है. 2010 में भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपिका ने दो गोल्ड मेडल जीते थे. एक इंडिविजुअल इवेंट में और दूसरा विमेन्स टीम रिकर्व इवेंट में. 2013 के वर्ल्ड कप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. दीपिका के पिता शिवनारायण महतो ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं. दीपिका ने 2005 में अर्जुन आर्चरी एकेडमी में एडमिशन लिया था. लेकिन प्रोफेशनल आर्चरी उन्होंने 2006 में शुरू की जब के जमशेदपुर टाटा आर्चरी एकेडमी में तीरंदाजी शुरू की. रियो ओलम्पिक के लिए दीपिका क्वालिफाई कर चुकी हैं.

Advertisement

Advertisement

()