पंजाबी अभिनेता और किसान एक्टिविस्ट दीप सिद्धू (Deep Sidhu) की मंगलवार, 15 फरवरीको एक सड़क दुर्घटना में डेथ हो गई. इंडिया टुडे से जुड़े मंजीत सहगल की रिपोर्ट केमुताबिक हादसे के वक्त दीप सिद्धू अपनी एक दोस्त के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहेथे. वो खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे. उसी दौरान पिपली टोल प्लाजा के पास उनकीस्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में उनकी महिला मित्र बच गईं, लेकिन दीपसिद्धू की मौत हो गई. इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैन्स दुख जाता रहेहैं. वहीं राजनेताओं से लेकर गायक और पत्रकारों ने भी उनकी मौत पर शोक जताया है.सिद्धू की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने चरणजीत चन्नी शोक जताते हुए लिखा,"जाने-माने एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट दीप सिद्धू की मृत्यु के बारे में जानकर बहुतदुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं."Deeply saddened to learn about the unfortunate demise of renowned actor andsocial activist, #DeepSidhu. My thoughts and prayers are with the bereavedfamily and fans.— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) February 15, 2022 पूर्व केन्द्रीय मंत्रीहरसिमरत कौर बादल ने लिखा, "केएमपी हाईवे हुई सड़क दुर्घटना में पंजाबी अभिनेता दीपसिद्धू के निधन से दुखी हूँ. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक अपूरणीय क्षतिहै. गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में मेरीसंवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं." Deeply disturbed by the tragic demiseof the beloved Punjabi actor #DeepSidhu in a road accident at KMP highway. It'san irreparable loss for the Punjabi film industry. May Guru Sahib grant peace tothe departed soul. My sympathies with the bereaved family in this hour of grief.pic.twitter.com/pCy5iktseN — Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) February15, 2022 पंजाबी गायक गुरदास मान पंजाबी में लिखते हैं, "ये कल ही की बात लगती है,जब मैं दीप सिद्धू की शादी में गया था. उसका हंसमुख और तेजस्वी चेहरा मेरी आँखों केसामने आ रहा है. इस दुखदायी हादसे ने मुझे निशब्द कर दिया है. परमात्मा उनकी आत्माको शांति दे, और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे." Oh din Kal varga lagda hai jado mein Deep Sidhu de viah teh Gaya si, Tej ajviohda ohi Hasmukh chera meri akhan samney aa reha hai. Eh dukhdai hadsey ne meinunishabd karta. Pramatma ohdi Rooh nu shanti bakshey, teh usdey parivaar nu esGehrey dukh nu sehan da bal bakshey.— Gurdas Maan (@gurdasmaan) February 15, 2022 भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा नेलिखा, "दीप सिद्धू के परिवार और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदना, आज पंजाब ने एकयुवा आवाज़ को खो दिया है." My deepest condolences to the family and fans of#DeepSidhu Punjab has lost a young dynamic voice today.pic.twitter.com/PzbSzJOLMd — Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) February 15, 2022पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल लिखते हैं, "पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू कीमौत की खबर सुनकर दुखी हूँ. उसके परिजनों के लिए मेरी संवेदना. भगवान उनकी आत्मा कोशांति दे."Sad to hear the tragic news of Punjabi actor, Deep Sidhu’s demise. My deepestcondolences to his family and loved ones. May his soul Rest In Peace.— Manpreet Singh Badal (@MSBADAL) February 15, 2022 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रीसुखबीर सिंह बादल ने लिखा, "पंजाबी अभिनेता और ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू की मौत सेउनके प्रशंसक और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री दुखी है. मुक्तसर के रहने वाले सिद्धू एकवकील से कलाकार बने थे, वे कईयों के लिए प्रेरणा का स्रोत थे. इस घड़ी में उनकेपरिवार के प्रति मेरी संवेदना. मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करताहूँ." The untimely demise of Punjabi actor and activist #DeepSidhu has comeas a shock to his admirers and the entire film fraternity. The lawyer turnedartiste from Muktsar was an inspiration for many. Sincere condolences to hisfamily and prayers for the departed soul. pic.twitter.com/h11sTGgREz — SukhbirSingh Badal (@officeofssbadal) February 15, 2022 शिरोमणि अकाली दल ने भी शोकजताते हुए लिखा, "पंजाबी अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू के निधन पर शिरोमणिअकाली दल शोक व्यक्त करता है. इस तरह उनका दुनिया से जाना उनके प्रशंसकों और फिल्मइंडस्ट्री के लिए दुखदायी है. इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिजनों के साथहैं."Shiromani Akali Dal condoles the demise of Punjabi actor and activist#DeepSidhu. His tragic departure from the mortal world is excruciating for hisadmirers and the film industry. We stand with the bereaved family members inthis hour of grief. pic.twitter.com/BvxF2HTvnd— Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) February 15, 2022 संयुक्त किसान मोर्चा सेसीएम प्रत्याशी बलबीर सिंह राजेवल ने मीडिया में कहा, "बहुत अफसोस है. नौजवान उम्रमें इस तरह चले जाना, उनके परिवार पर वाहेगुरु मेहर करें. इस तरह किसी का जवान बेटाना जाए. मैं श्रद्धा सुमन भेंट करता हूँ." पंजाबी गायक और गीतकार सुखशिंदर शिंदा नेलिखा, "इस खबर से दुखी हूँ. दीप भाई आपकी आत्मा को शांति मिले. इस दुख की घड़ी मेंवाहेगुरु उनके परिवार को हिम्मत दे." Very sad and shocking news. Rest In PeaceDeep Sidhu Veer. May Waheguru give strength to the family #Deepsidhupic.twitter.com/ZpMycisdj2 — Sukshinder Shinda (@SukshnderShinda) February 15,2022 पंजाबी मूल के गायक माज बोनाफाइड लिखते हैं, "इस खबर को सुनकर दुखी हूँ. आपकीआत्मा को शांति मिले." Shocking and very sad news RIP #DeepSidhu pic.twitter.com/IkIXjcYLfv— Maz Bonafide (@MazBONAFIDE) February 15, 2022 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हरजीतसिंह कुकरेजा लिखते हैं, "दीप सिद्धू आपकी आत्मा को शांति मिले." Rest in peace,Deep Sidhu. Waheguru ਸਦਾ ਗੁਰੂ ਅੰਗ ਸੰਗ pic.twitter.com/2JQPkLvU8y — HarjinderSingh Kukreja (@SinghLions) February 15, 2022 यही नहीं कनाडा, अमेरिका औरइंग्लैंड में मौजूद उनके प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं. दीप सिद्धू कीमौत की खबर आने के बाद से ही ट्विटर पर #दीप सिद्धू ट्रेंड कर रहा है. पिछले साल 26जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई हिंसा के लिएजिन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया था, उनमें दीप सिद्धू का नाम भी शामिल रहा. उनपर आरोप लगे कि लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने और वहां हुई हिंसा में दीप सिद्धूका हाथ था. इस मामले में 9 फरवरी 2021 को उन्हें हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार भीकिया गया था. बाद में अप्रैल 2021 में तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी.