कितनी ही चिलांटू पार्टी हो, आईटी सेल बिना काम नहीं चला सकती. चाहे एक ही कमरे कासचिवालय हो, एक कोने में एक बीटेकधारी लड़का अपने फोन से चिपक कर ट्वीट करता रहेगा,स्टेटस डालता रहेगा. मिनिएचर आईटी सेल. लेकिन कांग्रेस-भाजपा बड़ी पार्टी हैं. इनकेपास न दफ्तरों की कमी है, न पैसों की. अब भाजपा की आईटी सेल क्या करती है, ये हमारेकहने से आपको मालूम नहीं चलेगा, उनका प्रताप हम 2014 से पहले से देखते आ रहे हैं.और कांग्रेस? तो हमारा जवाब है कि उसकी आईटी सेल काम करने लगी है. फाइनली. शायद. औरशायद कुछ ज्यादा ही.यकीन नहीं आता तो कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल देखिए. वहां आपको ये वीडियोमिलेगा -Here's a recipe for a BJP star campaigner. We don't recommend it.pic.twitter.com/j5lIAvc4Oa— Congress (@INCIndia) January 11, 2018ये रेसेपी कांग्रेस की आधिकारिक ट्विटर वॉल पर पिछले कुछ दिनों से 'पिन्ड टू टॉप'होकर पकती रही. खबर लिखे जाने तक ये वीडियो कांग्रेस की ट्विटर वॉल पर ये सबसे ऊपरनज़र आ रहा है. फिर एक और वीडियो आया. आप वो भी देख लीजिए. फिर अपन बतियाएंगे.With Israeli PM Benjamin Netanyahu visiting India, we look forward to more hugsfrom PM Modi! #Hugplomacypic.twitter.com/M3BKK2Mhmf— Congress (@INCIndia) January 14, 2018इन दो वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, उसकी पॉलिटिक्स को एक पल के लिए अलग रखसकें, तो पाएंगे कि दोनों बढ़िया वीडियो हैं. ऐसा मैं खालिस सौंदर्यबोध(एस्थेटिक्स) के लिहाज़ से कह रहा हूं. पहले वीडियो के थंबनेल में कढ़ाई पर चढ़े एकपतीले में योगी आदित्यनाथ नज़र आते हैं. इसके साथ एक ध्यान खींचक हेडिंग है. इतनेके लिए एक मिनिट छह सेकंड दुनिया का सबसे व्यस्त आदमी भी निकाल सकता है.भाजपा पर हमला करने के लिए जिन मुद्दों और भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस आमतौर पर करतीहै, पहले वीडियो में उन्हीं को बड़ी चतुराई से एक रेसेपी की तरह परोस दिया गया है.इसी से वीडियो के स्लग (वीडियो में नज़र आने वाला टेक्स्ट) बने हैं, जिनमें पन है.बात को पुख्ता करने के लिए समाचारों की कतरनें लगी हैं. और चुनकर फुटेज का इस्तेमालहुआ है. बढ़िया एडिट.वीडियो ट्विटर के लिए टेलर मेड हैंदूसरे वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को ऑकवर्ड बताया गया है. उनके गले लगने केतरीके के आधार पर. एक बार फिर एक छोटा सा वीडियो. प्रधानमंत्री के पद की गरिमा कोठेस पहुंचाए बिना ये कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की शख्सियत, ओहदा और रीच(लोगों पर उनकी पकड़ का विस्तार) एक अच्छे मीम के लिए ज़रूरी मसाला और मौका दोनोंउपलब्ध कराते हैं. सो यहां किया भी गया है. विदेशी दौरों पर बढ़िया मीम बनाए गए औरबढ़िया स्लग लगाए गए.ध्यान इन वीडियो की टाइमिंग पर भी दिया जाना चाहिए. कर्नाटक में भाजपा कैंपेन परकट्टरता फैलाने का इल्ज़ाम लगा तो भाजपा में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय पर तंज़ कसतावीडियो आया. प्रधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहूसे गले मिले, तो उनके गले लगने पर वीडियो छाप दिया गया.गले लगो, तो ऐसे (कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से)कुल मिलाकर ये दोनों वीडियो आप तक एक बात पहुंचाते हैं. वो आपको पसंद या नापसंद आसकती है. लेकिन उसकी प्रस्तुति के दिलचस्प होने को आप नकार नहीं सकते. आप एक बार हीसही, हंस देते हैं. नहीं हंसे, तो कांग्रेस 'टेक इट विद अ पंच ऑफ सॉल्ट' कहकर बरीहो जाएगी. क्योंकि मौज लेने पर फांसी नहीं हो सकती. एक और बात है. ये वीडियो ट्वीटरके लिए टेलर मेड हैं. ट्विटर पर जिस तरह की कॉस्मोपॉलिटन जनता समय ज़ाया करती है,उस हिसाब से वीडियो में 'होमोसेक्सुएलिटी', 'मिसोजिनी' और 'ब्रोमैंस' का उल्लेख आताहै. आज कांग्रेस के सामने जितनी चुनौतियां हैं, उनमें कम्यूनिकेशन शायद सबसे बड़ीहै. तिस पर उसका पाला भाजपा से पड़ा है, जिसने खुद कम्यूनिकेशन के इस खेल के नियमतय किए हैं. उसके प्रधानमंत्री पंचायत स्तर के उपचुनाव जीतने पर भी काडर को ट्वीटकर के बधाई दे सकते हैं. ट्वीट-रिट्वीट और सूचनाओं की बाढ़ में कांग्रेस पानी मेंहाथ पटकती रहती है, तैर कम ही पाती है.कैप्शन लिखा तो है, हम क्या लिख दें अब और.योगी आदित्यनाथ या प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कांग्रेस का कोई नेता अगर यहीसारी बातें एक लाइव भाषण में कहता, तो निश्चित तौर पर ट्रोल हो जाता. तो ये दोवीडियो कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि हैं. उसने भाजपा के खिलाफ उसी का हथियार उठानेकी कोशिश लाख बार पहले भी की है. लेकिन अब जाकर हुआ है कि वार सही पड़ा है.अब दो चीज़ें हैं जिन्हें देखना दिलचस्प होगा. पहली ये कि कांग्रेस अपनी आईटी सेलमें आए इस नए वीडियो एडिटर और सोशल मीडिया मैनेजर को कितने दिन रिटेन कर पाती है.और दूसरा ये कि भाजपा की आईटी सेल अब क्या करती है. क्योंकि कांग्रेस के पास अगरनरेंद्र मोदी हैं, तो भाजपा के पास राहुल गांधी हैं.शरलॉक के शब्दों में, द गेम इज़ ऑन मितरों.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःबीजेपी और कांग्रेस के वो चार चेहरे, जो तय करते हैं कि आज आपके फोन में क्या भेजाजाएगामोदी जी को ट्रोल कैसे करें?डिटर्जेंट फांकते हुए वीडियो क्यों शेयर कर रहे हैं लोग?सोशल मीडिया पर गदर मचाए इस मीम के पीछे कहानी क्या है!देश में 'मेमे' के नए चेहरे दीपक शर्मा का एक्सक्लूज़िव इंटरव्यूVideo: समझिए रैंकिग पर्सेंटेज और पर्संटाइल का फर्क होता क्या है?