दिल्ली में आज-कल स्मॉग चल रहा है. बाजार से मास्क का स्टॉक खत्म है. जिन्होंनेखरीद लिया वो मास्क पहने दिख रहे हैं. आंखों में जलन हो रही है. सांस लेने मेंदिक्कत हो रही है. तीन दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली सरकार ने अगलेपांच दिनों तक कोई भी कंस्ट्रक्शन या डिमोलिशन करने पर बैन लगा दिया है.आर्टिफीशियल रेन (कृत्रिम बारिश) के ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है. वैक्यूमक्लीनिंग और पानी का छिड़काव किया जाएगा. लोगों की सेक्स लाइफ प्रभावित हो गई है.इसकी वजह से लोगों के सेक्स में 30 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है. दिवाली के बाददिल्ली में तकरीबन 17 सालों में सबसे खराब हालत है. बहुत से ऐसे भारी मेटल्स हवामें तैर रहे हैं. स्मॉग के कणों में एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन, लेड कैडमियम और मरकरीहै, जिसकी वजह से शरीर के हारमोंस प्रभावित हो रहे हैं. स्थिति खतरनाक है. पोल्यूशनकंट्रोल बॉडी ने इसे 'पब्लिक इमरजेंसी' करार दिया है. इन सब के अलावा स्मॉग की वजहसे लोगों की जान जानी शुरू हो गई है. रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं. रविवार कोरोहतक-गोहाना रोड पर तीन लोग मारे गए. आठ गाड़ियां एनएच-24 में टकरा गईं. करनाल में70 गाड़ियों की टक्कर हो गई जिसमें एक औरत की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए.शनिवार को भी हरियाणा के डबवाली जिले में एक वैन ट्रक से टकरा गई. इसमें छः लोगोंकी मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. दो दिनों में स्मॉग की वजह से 13 लोग रोडएक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं. लोग अपनी गाड़ियां करनाल-दिल्ली हाइवे के किनारेपार्क किए रहते हैं. धुंध छंटने का इंतज़ार करते हैं. प्रकृति का बैलेंस गड़बड़ हो गयाहै. सरकारें कुछ भी कर लें, बगैर लोगों की भागीदारी के इस प्रदूषण में कमी नहींलायी जा सकती है. लोगों को इस बारे में जागरूक होना चाहिए.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें....तो इस वजह से इस साल फैला है इतना सारा स्मॉग!स्मॉग से बचने के लिए रुमाल मत बांधिए, ये वाले मास्क खरीदिए ये धुंध जो छाई है,आपकी सेक्स लाइफ चौपट करने आई है इन जगहों पर सांस लेने की वजह से मर जाते हैं लोग