महाराष्ट्र में मिड-डे मील के पैकेट में मरा हुआ सांप मिला, विधानसभा में उठ गया मुद्दा
बच्चे के माता-पिता की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है.

महाराष्ट्र के एक सरकारी नर्सरी स्कूल में बच्चों के मिड-डे मील पैकेट में कथित तौर पर एक छोटा मरा हुआ सांप मिला है. इस घटना की जानकारी एक बच्चे के माता-पिता ने दी है. यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में 1 जुलाई को हुई है. राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने इसे गंभीर मामला बताया है. माता-पिता की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है.
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताब़िक, आनंदी भोसले ने बताया कि कथित घटना की रिपोर्ट पलुस में एक बच्चे के माता-पिता ने दर्ज कराई थी. PTI से बात करते हुए उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: बिहार में मिड-डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, क्या-क्या पता चला?
भोसले ने बताया कि माता-पिता ने सांप की तस्वीर खींची और उसे आंगनवाड़ी सेविका को भेज दिया. लेकिन जब सेविका ने हमारे जिला सेविका ग्रुप को फोटो भेजी, तब तक माता-पिता ने सांप को फेंक दिया. भोसले ने आगे बताया,
भोसले ने यह भी दावा किया कि पहले भी मिड-डे मील को लेकर ठेकेदार के बारे में शिकायतें मिली हैं. उन्होंने कहा,
कांग्रेस नेता और पलुस-कड़ेगांव के विधायक विश्वजीत कदम ने भी विधानसभा सत्र में मिड-डे मील पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था,
PTI की रिपोर्ट के मुताब़िक, कथित घटना के बाद जिला परिषद के आंगनवाड़ी सेक्शन के हेड यादव से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन उनकी तरफ़ से कोई जवाब नहीं आया.
वीडियो: बेटी संग मिड डे मील खाते ऑफ़िसर की पूरी कहानी

.webp?width=60)

