The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dead new-born comes to life in the grave, dies again

कब्र में जी उठा बच्चा, बाहर आकर हुई दूसरी मौत

वो बच्चे को दफना कर जा रहे थे, कि अंदर से रोने की आवाज आई...

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
18 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2016, 08:32 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक 20 दिन का बच्चा मर गया. घर वालों ने उसे दफना दिया. इसको पॉपुलर भाषा में 'चमत्कार' कहिए, या घर वालों की लापरवाही, कि कब्र के अंदर से रोने के आवाजें आने लगीं. जो बच्चे की बुआ को सुनाई पडीं. बस्ती के परशुराम थाना क्षेत्र के भैसहा गांव की घटना है. अलगू के परिवार में बच्चा हुआ. सब बड़े खुश. लेकिन बच्चे की तबीयत ख़राब हो गई. इलाज के लिए पास के एक डॉक्टर को दिखाया. हालत और बिगड़ी तो पीजीआई ले गए. वहां डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया ही था कि बच्चे की मौत हो गई. बच्चे को दफना दिया गया. लेकिन दफनाते ही बुआ को कब्र से रोने की आवाज आई. तो पता चला बच्चा जिंदा है. घर वालों ने इसे भगवान का चमत्कार माना. सब के बीच उम्मीद जगी. लेकिन दो घंटे बाद ही बच्चे की तबीयत गड़बड़ाने लगी. घर वाले उसे फैजाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल की ओर ले कर भागे. लेकिन भर्ती होने के कुछ समय बात डॉक्टरों ने डिक्लेअर कर दिया कि बच्चा मर चुका है. मर के जी उठने वाले इस 'चमत्कारी' बच्चे को भगवान का तोहफा मान रहे हैं लोग. भगवान के जन्म स्थल 'मखौड़ा धाम' में दफ़न कर दिया गया.

Advertisement

Advertisement

()