The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Day after pager blasts multiple explosions in lebanon walkie talkies used by Hezbollah exploded

पेजर विस्फोट के बाद लेबनान में फिर से धमाके, 9 की मौत और 300 लोग घायल

Explosions in Lebanon: रिपोर्ट के मुताबिक 18 सितंबर को हिजबुल्लाह सदस्यों के वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए.

Advertisement
pic
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 10:19 PM IST)
Explosions in Lebanon
17 सितंबर के पेजर विस्फोटों में लगभग 3 हजार लोग घायल हुए थे. (फोटो: AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लेबनान में घातक पेजर विस्फोटों के अगले दिन और विस्फोट होने की खबर है. लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि बुधवार, 18 सितंबर को लेबनान कई उपकरणों में विस्फोट हुए. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन विस्फोटों में कम से कम 9 लोग मारे गए और 300 घायल हुए हैं. अमेरिकी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट में हिजबुल्लाह के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि 18 सितंबर को उसके सदस्योें के वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए. 

रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह के उन 3 सदस्यों और 1 बच्चे के अंतिम संस्कार स्थल पर भी कई विस्फोट हुए, जिनकी मौत एक दिन पहले हुए पेजर विस्फोट से हुई थी. लेबनान की न्यूज एजेंसी ने बताया कई इलाकों के घरों में सोलर एनर्जी सिस्टम में भी विस्फोट हुए, जिससे एक लड़की घायल हो गई.

लेबनान और सीरिया में 17 सिंतबर को एकसाथ हजारों पेजर में धमाके हुए थे. इस पेजर धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और लगभग 3 हजार लोग घायल हुए हैं. इस हमले को कैसे अंजाम दिया गया? इसे लेकर कई थ्योरीज चल रही हैं. शुरुआत में इसे बैटरी के ज्यादा गर्म होने से जोड़ा गया. लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट्स पेजर्स के सप्लाई चेन में सेंध की बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- हिजबुल्लाह पेजर 'अटैक' के पीछे मोसाद? 5000 पेजर्स की कहानी पता लगी

लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. आरोप है कि इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने हिजबुल्लाह को सप्लाई किए गए पेजर्स में विस्फोटक प्लांट किए. AP की रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा गया है कि हो सकता है, हिजबुल्लाह को डिलीवरी से पहले पेजर में बहुत छोटे विस्फोटक उपकरण लगाए गए हों. फिर सभी को एक साथ संभवतः रेडियो सिग्नल से रिमोटली ट्रिगर किया गया हो. 

वीडियो: हिजबुल्लाह के ताबड़तोड़ हमले के बाद इजरायल में लगी इमरजेंसी, लेबनानी सीमा के समुद्री तट पूरी तरह से सील

Advertisement

Advertisement

()