The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Day after NDMC officer was killed, office of L-G sought action on complaint against him

ऑफिसर मरा, उसी के खिलाफ कार्रवाई करने चल दिए दिल्ली के LG

NDMC अधिकारी खान मर्डर केस में नए खुलासे, नए आरोप. AAP बोली, इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, गिरफ्तारी चाहिए.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
23 जून 2016 (अपडेटेड: 23 जून 2016, 09:55 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
NDMC अफसर एमएम खान की हत्या केस में नई बात पता चली है. वो ये है कि खान का कत्ल हो चुका था और अगले दिन एलजी नजीब जंग खान के खिलाफ ही कार्रवाई की सिफारिश कर रहे थे. दरअसल, खान की हत्या के आरोपी हैं होटल मालिक रमेश कक्कड़. उन्होंने ही एलजी के दरबार में एमएम खान के खिलाफ करप्शन की शिकायत करते हुए अर्जी लगाई थी. जबकि अब तक की थ्योरी यही है कि खान को रिश्वत न लेने के एवज में जान गंवानी पड़ी. फिर भी एलजी ऑफिस ने आरोपी की शिकायत को तवज्जो दी. यहां तक कि खान की मौत से भी शायद नजीब जंग बेखबर रहे और इसके अगले दिन ही कक्कड़ की अर्जी को अपनी सिफारिश के साथ NDMC को भेज दिया. इस पर लिखा गया कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए. ये खबर सुबह अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' में छपी. आम आदमी पार्टी (AAP) जो लगातार खान मर्डर केस को उठा रही है, उसे मौका मिला तो उसने नजीब जंग को फिर घेरने की कोशिश की. AAP नेता राघव चड्ढा और दिलीप पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मामले में एलजी के इंटरेस्ट की जांच होनी चाहिए. वो कितनी बार कक्कड़ से मिले और वो कक्कड़ को लाभ क्यों दिलाना चाहते थे. खान के खिलाफ ये कोई पहली याचिका नहीं थी, जिस पर एलजी ने एक्शन लिया हो. 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक,  खान की हत्या से पांच दिन पहले भी NDMC को एक और नोट भेजा गया था. एलजी की और से भेजे गए इस नोट में उसी मुद्दे पर बीजेपी एमपी महेश गिरि की शिकायत का जिक्र था. जब एलजी के पर्सनल सेक्रेटरी विश्वेंद्र और सलाहकार सिमी मल्होत्रा से इस अर्जी के बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई जवाब नहीं मिला. वहीं महेश गिरि ने बताया कि उनके ऑफिस से कई लोगों को लेटर भेजे जाते हैं. लेकिन खान के संबंध में कोई लेटर नहीं भेजा गया. एक अधिकारी के मुताबिक, जो दो लेटर एलजी ऑफिस से मिले, उनका जवाब देते हुए NDMC ने खान का पक्ष लिया था. 17 मई को एनडीएमसी को भेजी गई कक्कड़ की याचिका के साथ बीजेपी नेता कंवर सिंह तंवर के लेटर का भी जिक्र किया गया. जिसमें तंवर ने खान पर गैर कानूनी तरीके से काम करने का आरोप लगाया था. कहा गया कि याचिका पर जांच की जाए और मामले से एलजी कार्यालय को सूचित किया जाए. इस लेटर पर एलजी के पर्सनल सेक्रेटरी के साइन हैं. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि महेश गिरि और कंवर सिंह तंवर ने उपराज्यपाल को एमएम खान के खिलाफ चिट्ठी लिखी और आरोपियों को बचाने की कोशिश की. AAP नेताओं ने उप राज्यपाल पर एनडीएमसी के वकील पर एमएम खान की मौत की साजिश को दबाने का आरोप लगाया. बीजेपी सांसद महेश गिरि और बीजेपी नेता कंवर सिंह तंवर से पूछताछ किए जाने की भी मांग की.

क्या है मामला 

एमएम खान NDMC में लीगल एडवाइजर थे. 16 मई को उनकी हत्या कर दी गई थी. जामियानगर में उनके घर के बाहर दो बाइकसवार गोली मारकर फरार हो गए थे. पुलिस जांच में सामने आया कि ‘द कनॉट’ होटल के मालिक रमेश कक्कड़ ने 2 लाख रुपये देकर यह मर्डर कराया. ‘द कनॉट’ को NDMC ने यूथ हॉस्टल का लाइसेंस दिया था. 2003 में एनडीएमसी ने होटल पर पेनल्टी लगा दी थी. कक्कड़ ने रकम जमा नहीं की, जो 140 करोड़ रुपये हो गई. मामला पहुंचा हाई कोर्ट. हाई कोर्ट ने 6 महीने के अंदर NDMC से इसका हल निकालने को कहा था. खान ने मामले की जांच की. एनडीएमसी को कक्कड़ से 225 करोड़ रुपये लेने थे. कोर्ट की तरफ से खान लॉ ऑफिसर नियुक्त हुए. खान के परिवार के मुताबिक, होटल मालिक रमेश कक्कड़ ने 225 करोड़ की रिकवरी के मामले को सेटल करने के बदले 3 से 4 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की. खान ने कक्कड़ का ऑफर ठुकरा दिया. खान ने कई बार अपने घर वालों को बताया था कि किस तरह उन पर रिश्वत लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. जब वह नहीं माने तो उन्हें इस बारे में धमकी दी गई थी. आरोप है कि कक्कड़ ने अपने बाउंसर को 2 लाख रुपये देकर खान का मर्डर करा दिया. 18 मई को पुलिस ने कक्कड़ समेत पांच लोगो को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. कक्कड़ अभी जेल में हैं. लेकिन AAP का आरोप है कि LG कक्कड़ के पक्ष में थे. खान के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिशी अर्जी को उन्होंने फॉरवर्ड तो किया ही था. लेकिन AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उनका पक्ष भी सामने आया है.

'अपना इलाज करवाएं केजरीवाल'

बीजेपी के करन सिंह तंवर ने AAP पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'चिट्ठि‍यों से मर्डर होता है क्या? उममें गोली या बम होती है क्या? आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं. केजरीवाल को किसी अस्पताल में भर्ती होकर अपना मानसिक इलाज करवाना चाहिए. नहीं तो ये आदमी दिल्ली को डुबो देगा.

एलजी कहा- गिरि ने 10 मई को लिखी थी चिट्ठी

AAP के आरोपों का एलजी ने जवाब दिया है. कहा- 10 मई 2016 को महेश गिरि की होटल मालिक का पक्ष रखते हुए चिट्ठी मिली थी, जिसे 11 मई को एनडीएमसी चेयरमैन को आगे बढ़ा दिया गया था.' एलजी के जारी बयान में कहा गया है कि खान की हत्या उनके परिवार के लिए त्रासदी है. हर कोई समझता है कि AAP का दावा तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए है, जो दुखद है.

Advertisement

Advertisement

()