कसाब की तस्वीर देख बोला हेडली, 'अल्लाह रहम करे'
गवाही के दौरान हेडली बोला, 'बाल ठाकरे को मारने की थी साजिश. मेरी वजह से सिद्धिविनायक मंदिर पर नहीं हुआ हमला.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
डेविड हेडली ने फिर खुलासा किया है. शिकागो जेल से मुंबई के स्पेशल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हेडली की गवाही शुक्रवार को भी हुई. हेडली को जब आतंकी अजमल आमिर कसाब की कोर्ट में तस्वीर दिखाई गई तो वो बोला, 'अल्लाह रहम फरमाए.'
https://twitter.com/ANI_news/status/698030149321633792
जानिए डेविड हेडली शुक्रवार को क्या-क्या बोल गया:
1. मैंने शिवसेना भवन का वीडियो बनाकर लश्कर-ए-तैयबा को सौंप दिया था. लश्कर-ए-तैयबा वाले फ्यूचर में शिवसेना भवन या बाल ठाकरे पर अटैक करना चाहते थे.
2. शिवसेना के मेंबर राजाराम से दोस्ती बढ़ाने के लिए मुझे साजिद मीर ने कहा. मैं शिवसेना भवन में राजाराम से भी मिला था.
3. मुझसे नरीमन हाउस के छाबड़ हाउस की रेकी करने के लिए अब्दुर रहमान पाशा और साजिद मीर ने कहा था.
4. मैंने लश्कर-ए-तैयबा को सिद्धिविनायक मंदिर और नेवल एयर स्टेशन पर आतंकी हमला करने से मना किया. क्योंकि मुझे लगा कि दोनों ही जगह सिक्योरिटी काफी टाइट थी.
5. मेजर इकबाल ने मुझसे मुंबई के नेवल एयर स्टेशन का सर्वे करने के लिए कहा था. मैंने किया भी. और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को इस बारे में इंफॉर्म किया.
6. मैंने भाभा अटोमिक रिसर्च सेंटर (BARC) की भी रेकी की. वीडियो बनाया. और इसे मेजर इकबाल और साजिद मीर को सौंप दिया.
7. मेजर इकबाल ने कहा था कि फ्यूचर में वो भाभा अटोमिक रिसर्च सेंटर से ISI के लिए रिक्रूटमेंट करेंगे.
8. आतंकी लखवी ने कहा था कि मुंबई अटैक बहुत जरूरी है. ये पाकिस्तान में इंडिया के कराए हमलों का करारा जवाब रहेगा.
9. मैं जब पाकिस्तान लौटा तो मैंने साजिद मीर को पीले और लाल रंग का कलावा दिया था. ताकि इसे पहनने वाले हिंदू लगें और किसी पर शक न हो जाए. साजिद मीर इस बात पर काफी खुश हुआ था.
10. महेश भट्ट के बेटे राहुल से मैं एक बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में मिला था. मोक्ष जिम का एक बंदा था विलास नाम का. मैं राहुल से विलास के जरिए ही मिला था.