होटल का रास्ता पूछने पर विदेशी महिला से किया था गैंगरेप, 5 दोषी करार
अफसोस पर विदेशी महिलाओं से पहले ही भी हुआ है गैंगरेप.
Advertisement

सोर्स: रॉयटर्स
52 साल की डैनिश महिला से गैंगरेप केस में कोर्ट ने सोमवार को 9 आरोपियों में से 5 को दोषी करार दिया है. केस की अगली सुनवाई 9 जून को होनी है. सजा का ऐलान भी इसी दिन हो सकता है. 2014 में हुए इस गैंगरेप की सुनवाई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में चल रही है.
https://twitter.com/PTI_News/status/739693647449325568
बताते हैं कि गैंगरेप के बाद महिला तुरंत कोपेनहेगन लौट गई थी. लेकिन वो बाद में इंडिया लौटी और मामले की शिकायत की. केस की सनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई.
बता दें केस में गैंगरेप के आरोपियों में तीन जुवेनाइल भी शामिल हैं. अर्जुन, राजू, मोहम्मद राजा, महेंद्र उर्फ गंजा, बज्जी और श्याम लाल डैनिश महिला से गैंगरेप और लूटपाट के आरोपी थे. श्याम लाल की तिहाड़ जेल में ही मौत हो गई थी.
कोई इंडिया घूमने आए. अपना मुल्क छोड़कर. कुछ अच्छा सोचकर. तमाम एक्साइटमेंट के साथ कि इंडिया घूमना है. देखना है. पर तभी इंडिया में घूमने के दौरान विदेशी महिलाएं कुछ लोगों की घटिया हरकतों का शिकार हो जाती हैं. डैनिश महिला से पहले भी विदेशी महिलाओं से गैंगरेप की तमाम घटनाएं हुई हैं. कई केस चल रहे हैं.
विदेशी महिलाओं से गैंगरेप की इससे पहले भी घटनाएं हुई हैं. मध्यप्रदेश के दतिया में 2013 में एक विदेशी महिला से गैंगरेप हुआ था. ये महिला स्विटजरलैंड से इंडिया घूमने आई थी. मध्यप्रदेश के ओरछा से आगरा जा रही थी, साईकिल में अपने पति के साथ. शाम हो रही थी तो शिविर लगाकर झरिया गांव के पास रुक गए. कुछ लोग आए. पहले लूटपाट की. फिर महिला के साथ गैंगरेप किया. बाद में महिला ने शिकायत कराई. केस दर्ज हुआ. आरोपी गिरफ्तार हुए. केस चल रहा है. लेकिन वो जो इंडिया को लेकर एक्साइटमेंट थी. या एक्साइटमेंट नहीं भी थी. तब भी ये घटना शर्मिंदा कर देने वाली है.

.webp?width=60)