दंगल. पहलवान. आमिर खान. गोल्ड मेडल जीतने का सपना. बेटियां.आमिर खान की अगली फिल्म दंगल का ट्रेलर आ गया है. फिल्म पहलवानी के बारे में है.बहुत हद तक फ़िल्म सुलतान से मिलती जुलती दिखती है. लेकिन अचानक से वो अलग हो जातीहै. इस फ़िल्म में और सुलतान में बस एक ही चेज़ कॉमन है और वो है पहलवानी. साथ हीहरयाणा की पृष्ठभूमि. हरयाणा यानी वो जगह जहां लड़कियों को दुनिया में आने से पहलेही मार दिया जाता है. वहां एक पहलवान बाप एक बेटे की आस में इसलिए बैठा है जिससे वोदेश को गोल्ड मेडल दिला सके. क्यूंकि वो खुद न दिला सका. वही, एक बाप का अपने सपनोंको अपनी औलादों पर डाल देना. लेकिन फिर चौथी बेटी होने पर वो निराश हो जाता है.बेटी सोना नहीं दिला सकती. ऐसा वो मानता है. मगर कहानी पलटा खाती है. और वो समझपाता है कि सोना लड़का-लड़की नहीं देखता. सोना देखता है हुनर. चाहे पहलवानी हो या कुछभी.फिल्म में हैं आमिर खान जो खुद एक पहलवान महावीर सिंह फोगट का रोल प्ले कर रहे हैं.साक्षी तंवर आमिर खान की बीवी बनी हैं. साथ ही फातिमा सना शेख जो गीता फोगट बनीहैं. सान्या मल्होत्रा उनकी बहन बबिता कुमारी.और ट्रेलर एक बेहद मजबूत बात से खतम होता है - "म्हारी छोरियां छोरों से कम हैंके?"https://www.youtube.com/watch?v=x_7YlGv9u1g--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में इस साल कौन सी फिल्म 400 करोड़ कमाएगी? आमिर ख़ान ने इन दोलड़कियों को इंटर्न क्यों रखा है?आमिर की 'दंगल' का दूसरा रिव्यू: 'मौजूदा CENTURY की पहली क्लासिक!'आमिर ख़ान ने इन दो लड़कियों को इंटर्न क्यों रखा है?