सलमान खान से मिले डांसर अंकल और जो जैकपॉट मिला, उसकी उनको उम्मीद न होगी
इसे कहते हैं किस्मत...एक डांस ने अंकल को हीरो बना दिया है.
Advertisement

गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज़' के गाने 'आपके आ जाने से' पर नाचकर अंकल जी ने सुर्खियां बटोरी थीं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से' पर नाचकर सोशल मीडिया में छा जाने वाले डांसिग अंकल यानी प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव आजकल बहुत बिज़ी चल रहे हैं. दिन में उन्हें हज़ारों फोन आ रहे हैं. लोग इंटरव्यू के लिए बुला रहे हैं. कई ऑफर्स आ रहे हैं. माने उनकी एकदम निकल पड़ी है. पहले उनके राज्य के मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की और विदिशा म्युनिसिपैलिटी का ब्रांड एम्बैस्डर बना दिया. उसके बाद उन्हें बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने मुंबई बुला लिया. पर जैकपॉट उनके हाथ लगा 8 जून को. सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात के दौरान. दरअसल अंकल अपनी पत्नी और बच्चों सहित सलमान के टीवी शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंचे थे. और जैकपॉट ये है कि सलमान ने उन्हें अपने शो पर फीचर करवाने का वादा किया है. मतलब डांसिंग अंगल अब सलमान खान के शो पर दिखाई देंगे. ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है. सलमान से मिलने के बाद संजीव ने उनके साथ अपने परिवार की फोटो भी ट्वीट की थी.
खबरों के मुताबिक 12 जून को टीवी पर आने वाले 'दस का दम' के एपिसोड में वो दिखाई देंगे. वो यहां भी गोविंदा के गाने पर परफॉर्म करेंगे. उन्होंने इस एपिसोड के लिए शूटिंग भी पूरी कर ली है. अंकल जी ने इसके अलावा 'आपके आ जाने से' गाने में गोविंदा के साथ दिखाई देने वाली हीरोइन नीलम से भी मुलाकात की. नीलम ने उनकी डांस की तारीफ की.
संजीव श्रीवास्तव के पास इससे पहले से भी कई ऑफर्स हैं. इनमें से उन्होंने फाइनेंस और लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के दो ऐड्स साइन भी कर लिए हैं. इसके अलावा सुनील शेट्टी ने उन्हें मुंबई बुलाकर कहा है कि वो उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. ये बड़ा प्लान सुनील की आने वाली फिल्म 'हेरा फेरी 3' में रोल देना हो सकता है. संजीव का काम उनके भाई मैनेज कर रहे हैं, जिन्हें संजीव ने साफ कह दिया है कि वो फिलहाल बॉलीवुड से मिलने वाले ऑफर्स पर ध्यान देना चाहते हैं.

सुनील शेट्टी ने डब्बूजी को मुंबई बुलाया था और उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
जिस मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी जोड़े को पीटा गया था, अब वहां एक और कांड हो गया है
शाहरुख़ ख़ान की बहन पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रही हैं
दिल्ली वाले विराट कोहली का कान भी तोड़ ले गए!
आलिया भट्ट ने अमिताभ की तारीफ में एक महा मिस्टेक कर दी
वीडियो देखें: वायरल हो रहे Dancer Uncle के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता!
Me & My Family with @BeingSalmanKhan
— Sanjeev Shrivastava (@DabbutheDancer) June 7, 2018
Bhai on sets of @duskadum2018
@SonyTV
#DancingUncle
#SalmanKhan
#SanjeevShrivastava
#SanjeevSrivastva
#Aapkeaajanese
#India
#GovindaUncle
#Bollywood
pic.twitter.com/Ep3pIus6cl