18 अप्रैल 2019. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही थी. बुलंदशहर केअब्दुल्ला हुलासनपुर गांव के पवन कुमार भी वोट देने गए. पवन बसपा के समर्थक हैं. परवोटिंग करते वक़्त उनसे गलती से बीजेपी के उम्मीदवार के लिए वोट हो गया. हाथी की जगहकमल का निशान दब गया. अब पवन को लगा कि उन्होंने कोई बहुत बड़ी गलती कर दी है. इसकीसजा तो उन्हें मिलनी ही चाहिए. बराबर मिलनी चाहिए... घर गए. गंडासा उठाया और वोउंगली काट ली जिससे उन्होंने EVM का बटन दबाया था. इस दौरान जब उन्हें दर्द हुआ तोउन्होंने चीख-पुकार मचाई. सारा कुनबा इकट्ठा हो गया. घर वाले उन्हें अस्पताल लेकरगए. इसके बाद किसी ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. कुल 2वीडियो सामने आए हैं. चेहरे पर कोई दर्द नहीं है. मतलब ये कि देखने से ऐसा नहींलगता कि पवन को उंगली कट जाने का कोई दुख है. उन्हें दुख तो शायद सिर्फ इतना है किबसपा के बदले बीजेपी को वोट कैसे दे दिया. ये वीडियो देखिए:A youth in Abdullapur Hulaspur village in UP's Bulandshahr severed his ownfinger for accidently voting BJP instead of BSP. pic.twitter.com/zXq9LwOOH3— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 18, 2019#Watch: Shocker coming in from Bulandshahr, as a BSP supporter chopped off hisfinger after he allegedly pressed the wrong button on the EVM and voted for BJPinstead. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/1YqYIr2QWq— Mohit Sharma (@iMohit_Sharma) April 18, 2019 हमें लगा कि ऐसे कैसे कोई अपनीउंगली काट सकता है. अपनी शंका दूर करने के लिए हमसे बुलंदशर में इंडिया टुडे सेजुड़े पत्रकार मुकुल शर्मा से बात की. उन्होंने बताया- देखने से ठीक लगता है. मानसिकतौर पर अस्वस्थ भी नहीं बताया जा रहा. बस उसे एक ही बात का शॉक लगा है कि वो दलितहै और बीजेपी के लिए कैसे वोट कर सकता है. इसीलिए अपनी उंगली काट ली. गुरुवार कोलोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हुई उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिएहुई इस वोटिंग में कुल 62.06% लोगों ने अपना वोट डाला. बीजेपी के भोला सिंहबुलंदशहर से बीजेपी के सांसद हैं. महागठबंधन ने उनके खिलाफ योगेश वर्मा को मैदानमें उतारा था.--------------------------------------------------------------------------------Video: बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में जूता किसने फेंका?