तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ऑनर किलिंग की कहानी सामने आई है. हुआ ये है किचेन्नई के पास ही तिरुपुर नाम की जगह पर फ़ुल दोपहर में वहां के बस स्टेशन के ठीकसामने एक कपल पर तीन लोग पिल पड़े. आस-पास लोग खड़े देखते रहे. गाड़ियां आती-जातीरहीं. वो तीन पीटते रहे, वो दो पिटते रहे, सब कुछ वैसे ही चलता रहा जैसे चलना चाहिएथा. ये सब कुछ कैद हुआ एक दुकान पे लगे सीसीटीवी कैमरे में.मामला ये था कि एक 22 साल के दलित लड़के शंकर ने 19 साल की कौशल्या से इंटर-कास्टशादी कर ली थी. कौशल्या तथाकथित ऊंची जाति की थी. शंकर इंजीनियरिंग का स्टूडेंटथा. दोनों की शादी आठ महीने पहले हुई थी. लड़की के घरवाले उनकी इस शादी से खासेनाराज़ थे और उन्होंने इस शादी को मानने से ही इनकार कर दिया था.Sankar and Kaushalya married 8 months ago. (Image Source: Indian Express)पिटाई से शंकर की मौत हो गयी है और कौशल्या की हालत क्रिटिकल है. शंकर के पिता नेकहा कि उन्हें ये आशा थी कि कौशल्या के मां-बाप उन दोनों की शादी को आज नहीं तो कलमान लेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. और अब जो हुआ तो वो ऐसा कि लड़का इस दुनिया में रहाही नहीं.वीडियो में पीटने वाले लड़कों को को अपनी मोटर साइकिल पे भागते हुए साफ़ देखा जा सकताहै. पुलिस ने एफ़आईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन पीटने वालों का अभी तक कुछ अता पतानहीं है.https://www.youtube.com/watch?v=9UlyeHH3TPw