दलेर मेहंदी ने 18 अगस्त को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने तमाममीडिया आउटलेट्स से बातचीत की. सभी इंटरव्यू में एक सवाल कॉमन था. कई बॉलीवुडफिल्मों में गा चुके दलेर मेहंदी, अब हिंदी फिल्मों में क्यों नहीं गाते? इसके जवाबमें दलेर ने कहा कि वो बहुत महंगे हैं, इसलिए प्रोड्यूसर्स उन्हें अफॉर्ड नहीं करपाते. साथ ही वो अपने गानों लेकर बहुत चूज़ी हैं. दलेर मेहंदी ने अपने करियर कीशुरुआत 1995 में आए एल्बम 'बोलो ता रा रा रा' से थी. जो कि बहुत बड़ा हिट साबितहुआ. इसके बाद उन्होंने 'डरदी रब दी' और 'बल्ले बल्ले' नाम के दो और एल्बम निकाले.दोनों ही एल्बम बड़े सक्सेसफुल रहे. दलेर ने अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर स्टाररफिल्म 'मृत्युदाता' से अपना हिंदी फिल्म सिंगिंग करियर शुरू किया. इस फिल्म मेंउन्होंने 'ना ना ना रे' नाम का गाना गया था. जिसके बिना आज भी कोई पार्टी पूरी नहींहोती. आगे उन्होंने 'तुनक तुनक' और 'सजन मेरे सतरंगिया' जैसे पॉपुलर गाने गए. इसकेअलावा उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'सिंह इज़ किंग', 'एक्शन रीप्ले', 'भाग मिल्खाभाग', 'मिर्ज़या', 'दंगल' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं.इंडियन एक्स्प्रेस के साथ हुई बातचीत में दलेर मेहंदी ने बताया कि हिंदी फिल्मोंमें म्यूज़िक बनाने का क्या प्रोसेस होता है. मगर वो इस प्रक्रिया में फिट नहींहोते, इसलिए वो फिल्मी म्यूज़िक से दूर चल रहे हैं. दलेर कहते हैं- ''मुंबई मेंगानों को पहले एक डमी सिंगर रिकॉर्ड करता है. फिर उसी गाने को दूसरे स्ट्रगलिंगसिंगर्स से रिकॉर्ड करवाया जाता है. उसमें से उन्हें जिसकी आवाज़ ठीक लगती है, उसकेवर्ज़न को अपनी फिल्म में रख लेते हैं. मेरे साथ ये है कि मैं पहले 6 लाख रुपए प्लसजीएसटी लेता हूं. उसके बाद गाने रिकॉर्ड करता हूं. एक बार गाना रिकॉर्ड करने के बादवो उसे फिल्म से नहीं निकाल सकते क्योंकि उन्होंने ही मुझे अप्रोच किया था. मेरे इसप्रोसेस के साथ बहुत सारे प्रोड्यूसर कंफर्टेबल नहीं हैं. यही वजह है कि मैं कमगाने गाता हूं. पहली बात तो ये कि मैं महंगा हूं. दूसरी बात ये कि मैं गानों केचुनाव में बहुत चूज़ी हूं. और तीसरी बात ये कि मार्केट में गंदा काम नहीं करनाचाहता.'' दलेर मेहंदी ने ये भी बताया कि वो रियलिटी शोज़ भी जज नहीं करते. उनकामानना है कि रियलिटी शोज़ के बजट करोड़ों में होते हैं. ऐसे में दलेर को भी उनकीफीस मिलनी चाहिए. वो फ्री में कोई शो जज क्यों करें. उन्होंने बताया कि वो आने वालेसमय में 80 के दशक में गाई अपनी गज़लों को रीक्रिएट करना चाहते हैं. पिछली बार दलेरमेहंदी ने 'उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में 'जग जित्तेया' और 'छलांग' फिल्म काटाइटल सॉन्ग गाया था. दलेर मेहंदी के छोटे भाई मिका सिंह हिंदी फिल्मों में काफीनियमित तौर पर गाते रहते हैं.