दादरी के बिसारा गांव के रहने वाले राविन सिसोदिया की मंगलवार को मौत हो गई. वोदिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में एडमिट था. गांव वालों और पड़ोसियों कादावा है कि राविन और उसके तीन दोस्तों को जेल में मारा-पीटा गया. और राविन की मौतहो गई. डॉक्टर्स का कहना है कि राविन को जब अस्पताल लाया गया, उसके प्लेटलेट्स बहुतकम थे. बुखार से वो जल रहा था. डॉक्टर्स ने डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के टेस्टकिए, लेकिन उसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी. राविन को शुगर और फेफड़ों में भी परेशानीथी. याद न हो तो आपको बता दें कि राविन और उसके दोस्त पिछले साल हुए दादरीहत्याकांड का आरोपी है. पिछले साल सितंबर में हिंदुओं की भीड़ ने बिसारा गांव के हीएक मुस्लिम फैमिली पर हमला कर दिया था. और मोहम्मद अखलाक को लोगों ने पीट-पीट करमार डाला था. साथ ही उसके बेटे को भी मारा-पीटा था. दरअसल वहां के मंदिर से किसी नेऐलान कर दिया था कि अखलाक ने गाय को मारा है. और फिर उसे खाया भी है. ऐलान के तुरंतबाद गौ भक्त अखलाक के घर पहुंच गए. उसे घर के अंदर से बाहर घसीटा और फिर मार-मार करमार ही डाला. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एन पी सिंह का कहना है, 'राविन की मौत की खबरउन्हें शाम के करीब 7 बजे मिली. जेल अथॉरिटी ने उन्हें बताया कि राविन को फेफड़ोंमें कुछ दिक्कत थी. लेकिन फिर भी मैंने राविन की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. हालांकिपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है.' गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह नेबताया, 'राविन के मरने की वजह का खुलासा बुधवार को होगा. जेल की शुरुआती रिपोर्ट केमुताबिक राविन को फेफड़ों में इंफ्केशन था.' विनय के पिता ओम महेश की माने तो राविन23 सितंबर से बीमार था. लेकिन उन्हें ये बात 25 सितंबर को पता चली. वो भी महेश जबअपने बेटे विनय से मिलने जेल गए थे तब. उस दौरान राविन ने उनको बताया कि जेल वालोंसे उसकी हाथापाई हुई है. संजय राणा. अखलाक को मारने के जुर्म में इनके भी एकरिश्तेदार जेल में है. इनके मुताबिक, राज्य सरकार ने कभी हमारा सपोर्ट नहीं किया.घटना के बाद लगातार सरकार हमारे बच्चों को टॉर्चर करने की कोशिश करती रही. पुलिस कोसरकार ने हमारे बच्चों को टॉर्चर करने की परमिशन दी है. बता दें कि जुलाई में यूपीकी एक लोकल कोर्ट ने कहा था कि इस केस में FIR उन कानूनों के तहत दर्ज होगी, जो गौहत्या के लिए हैं. ये फरमान सूरजपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दौरान आयाथा. 19 लोगों के खिलाफ अखलाक मर्डर की सुनवाई चल रही थी. गौतम बुद्ध नगर पुलिस नेदोषियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी, पर उनके खिलाफ कोर्ट में अभी चार्ज फ्रेमनहीं हुआ है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें...उसी गौशाला में 7 महीने में 8 हजार गायें मर गईं, खबर कैसे दबी?मेवात में 'गौरक्षकों' ने किया था गैंगरेप, मुस्लिम कपल का मर्डरमुलायम के इलाके में गाय बचाने वाले को पत्थर से मार डालागाय की खाल उतारने पर उधेड़ी दलितों की खाल, बढ़ा बवालखट्टर सरकार की पुलिस बिरयानी में गोमांस खोज रही है