The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • dacoit pan singh tomar grand daughter sapna tomar beats je in jhansi video viral

डाकू पान सिंह तोमर की पोती ने सरकारी इंजीनियर को सरेआम पीट दिया

Pan Singh Tomar की पोती सपना तोमर ने बिजली इंजीनियर की थप्पड़ों से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि ये विवाद स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुआ. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फिलहाल पुलिस ने जेई की शिकायत पर आरोपी सपना तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

Advertisement
Pan Singh Tomar grand daughter beats JE in Jhansi
थप्पड़ों से हमला करने वाली सपना तोमर डाकू पान सिंह तोमर की पोती बताई जा रही है.
pic
उपासना
5 जून 2025 (पब्लिश्ड: 11:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

झांसी के पंजाबी कॉलोनी में बुधवार 4 जून को एक महिला ने जेई की थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी. ये महिला कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर(Paan Singh Tomar) की पोती सपना तोमर हैं. इस मामले को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. खबरों के मुताबिक ये विवाद स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुआ. 

दरअसल, बबीना सब स्टेशन के अवर अभियंता(JE) वैभव कुमार रावत बुधवार अपनी टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगा रहे थे. उनकी टीम मीटर बदलने के लिए कंज्यूमर शारदा तोमर के घर पहुंची. जहां उनकी पोती सपना शारदा ने जेई को पीटना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव के बाद दोनों पक्षों को अलग किया.

इस बीच बिजली कर्मचारी ने वाकये का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. तब से ये वीडियो वायरल है. मामले में जेई की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने सपना तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब आपको डिटेल में बताते हैं कि हुआ क्या था. बताया जा रहा है कि लड़ाई स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुई. 

एक स्थानीय समाचार पोर्टल को दिए बयान में सपना तोमर ने आरोप लगाया, 

Embed

वहीं वैभव रावत ने पोर्टल को दिए बयान में कहा है,

Embed

आपको बता दें कि सपना तोमर के पिता शिवराम तोमर सेना में सूबेदार थे और रिटायर हो चुके हैं. शिवराम, उसी कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर के बेटे हैं, जो सिस्टम के खिलाफ लड़ने के दौरान बागी हो गए थे और चंबल में उतर गए थे. पुलिस के साथ एक एनकाउंटर में पान सिंह तोमर की मौत हो गई. उसके बाद से शिवराम तोमर अपने परिवार के साथ बबीना आकर बस गए. तब से यह परिवार बबीना में ही रह रहा है.

वीडियो: RCB की जीत पर विराट कोहली का नाम लेकर क्या बोले राजीव शुक्ला!

Advertisement

Advertisement

()