आज की तारीख के साथ महीना बदला और उसके साथ ही और बदलाव भी हुए. इनमें बैकिंग, कईचीजों के दाम और कुछ अन्य नियमों में बदलाव शामिल हैं. जो बदलाव आम लोगों की जेब परसीधे असर डालेंगे, उनमें है रोज यूज होने वाली चीजों के दाम में बढ़ोतरी . मार्च कापहला दिन ही लोगों की जेब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. दिन की शुरुआत एलपीजीसिलेंडर के दाम (Cylinder Price) में बढ़ोतरी की खबर से हुई है. कुछ राज्यों नेसिलिंडर के दामों में 100 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा आज से कईब्रैंड्स ने अपने दूध के दाम भी बढ़ाए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्लीमें 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 105 रुपए महंगा हो गया है. वहीं, कोलकातामें इसमें 108 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. यानी कोलकाता में अब 19 किलोग्राम कमर्शियलसिलिंडर 2,095 रुपए का हो चुका है और दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,012रुपये है. इसके अलावा 5 किलो कमर्शियल सिलिंडर भी 27 रुपए महंगा हुआ है, जो दिल्लीमें अब 569 रुपए का होगा. Prices of 19kg commercial LPG cylinders increase by Rs 105 in Delhi and by Rs108 in Kolkata; price of 5kg commercial LPG cylinders also rises by Rs 27.No increase in rates of domestic LPG cylinder. New rates are effective fromtoday. pic.twitter.com/IQBIe5PuO4 — ANI (@ANI) March 1, 2022 बढ़े हुए दाम आज सेही लागू होंगे. दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलिंडरों के दामों को रिवाइजकिया जाता है. इधर घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन कमर्शियलदामों में बढ़ोतरी से भी लोगों की चिंता बढ़नेवाली है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा हैकि पांच राज्यों में चुनाव होने तक घरेलू सिलिंडर की कीमतें स्थिर रह सकती हैं.चुनाव के बाद इसके दाम बढ़ सकते हैं. अमूल और अन्य ब्रांड बढ़ा रहे दूध के दामवहीं, इससे पहले 28 फरवरी को अमूल ने दूध के दामों में इजाफे का ऐलान किया. अमूलब्रांड का संचालन करने वाली सहकारी कंपनी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF)ने प्रति लीटर दूध के रेट 2 रुपए बढ़ाने की घोषणा की थी. जिसके बाद दिल्ली-एनसीआरमें एक लीटर अमूल गोल्ड का दाम 59 रुपये और अमूल ताजा का दाम 49 रुपये प्रति लीटरहो चुका है. वहीं, अमूल के बाद पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने भी गोवर्धन ब्रांड केगाय के दूध की कीमत बढ़ा दी है. गोवर्धन ब्रांड का दूध भी अब दो रुपये प्रति लीटरमहंगा हो जाएगा. ये कीमतें भी आज से लागू होंगी. इनको देखते हुए मदर डेयरी ने भीकीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. कंपनी ने कहा है कि वो स्थिति पर नजर बनाएहुए है और जल्द ही इसपर निर्णय लेगी. त्योहार से पहले आवश्यक चीजों के दाम बढ़े हैंतो जाहिर है कि ये पूरे महीने के बजट को प्रभावित करेंगे.