यहां से हुई रॉक, पेपर और सिजर्स की दोस्ती
एंड्राइड का ये ऐड ऑस्कर में दिखाया गया. जितना क्यूट है उतना ही स्ट्रांग मैसेज भी देता है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हमको याद है बचपन में अक्सर बड़े और हट्टे-कट्टे बच्चे अपने से छोटे, दुबले-पतले बच्चों को परेशान किया करते थे. लंच खा जाते थे. प्लेग्राउंड में खेलते समय जानबूझ कर लंघी फंसा कर गिरा देते. और तो और बस की सीट से उठा देते थे. धमकी भी देते अगर शिकायत की तो लेटा-लेटा के मारेंगे. ये बुलींग होती है. माने अपने से कमजोर को तंग करना. और हम थे कि कंकाल के माफिक शरीर से लड़ने-भिड़ने से तो अच्छा है कि उन मोटे-खसोटे की बात मान ली जाए.
ये इसलिए बता रहे हैं क्योंकि एंड्रॉयड ने एक अच्छी कोशिश की है बुलींग के खिलाफ. ऑस्कर के दौरान एक वीडियो जारी किया है. एनीमेटेड है. वीडियो में एक रॉक, पेपर और सिजर्स है. एक पेपर को दूसरा पेपर फूंक मारता है. फिर कई सारे पेपर उसे उल्टा लटका देते हैं. सिजर्स उसे बचाता है. फिर दोनों दोस्त बन जाते हैं. घूमने निकलते हैं. फुटपाथ पर तीन रॉक देखते हैं. दो हट्टे-कट्टे रॉक एक छोटू रॉक का बैग छीन कर आपस में खेलते हैं. सिजर्स ये देखकर छिप जाता है. पर पेपर उसे बचाता है. फिर तीनों दोस्त हो जाते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=UYxpX3N20qU
एंड्राइड वाले अंत में संदेश दे जाते हैं. एक साथ रहो. एक जैसे नहीं. इसके अपने मतलब हैं. वो तमाम सहूलियतें एक जगह देने की कोशिश करते हैं. कुछ लोग इसे एप्पल पर सटायर भी मान रहे हैं. जो भी हो पर वीडियो क्यूट है. आप भी देखो.

