रेस्टोरेंट में 42 हजार का खाना खाया, वेट्रेस को 8 लाख रुपये टिप में दे गया ये शख्स!
हर कोई हैरान!

दुनिया में कुछ बुरे तो कई अच्छे लोग भी हैं.आए दिन सोशल मीडिया कई कहानियां वायरल (Social Media Viral News) होती हैं जिन्हें पढ़ लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. हाल ही हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे पार्टी करने आए रेस्टोरेंट आए कुछ दोस्तों ने वहां काम करने वाली प्रेग्नेंट वेट्रेस को 1 लाख रुपये की टिप दे दी थी. ये कहानी काफी पढ़ी गई थी. अगर आपने वो मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर सोशल मीडिया पर वायरल है.
ताजा खबर ऑस्ट्रेलिया से आई है. यहां मेलबर्न के साउथ यार्रा स्थित गिल्सन नाम के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला वेट्रेस की जिंदगी रातों रात बदल गई. लॉरेन नाम की इस वेट्रेस एक कस्टमर को खाना सर्व कर रही थी. खाने का टोटल बिल 518 डॉलर (42 हजार) रुपये का हुआ था. जब लॉरेन टेबल पर मशीन लेकर आई तो ग्राहक ने बिल के साथ टिप में 10 हजार डॉलर्स (8.30 लाख रुपये) जोड़ दिए. इस तरह से ग्राहक ने खाने के लिए करीब 8.5 लाख रुपये चुकाए. देखें...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेन एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती हैं. टिप पाकर लॉरेन को यकीन नहीं हुआ और वो घबरा गई. उसने अपनी साथी वेट्रेस से पूछा कि क्या ये सपना तो नहीं है?' आमतौर पर तो वेटर्स को मिली टिप पूरे स्टाफ में बांटी जाती है लेकिन ग्राहक ने साफतौर पर कहा कि टिप का 70 फीसदी हिस्सा लॉरेन और 30 फीसदी बाकी के स्टाफ में बांटा जाए. ये कहानी काफी पढ़ी जा रही है और लोग उस ग्राहक की तारीफ कर कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसे छोटे-छोटे काम इस दुनिया को काफी खूबसूरत बना रहे हैं.' किसी ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में एक दिन तो ऐसा आना ही चाहिए.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये पूरा किस्सा काफी पसंद आया है.वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा के भाई ने दलित परिवार को धमकाया, लोगों ने किसे निशाने पर लिया?

.webp?width=60)

