IPL 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. पहला मुकाबला 2021 की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. पिछले फाइनल के बाद से दोनोंटीम्स बदल गई हैं और साथ ही बदले हैं दोनों कप्तान. 26 मार्च को वानखेड़े के मैदानपर KKR की ओर से टॉस के लिए श्रेयस अय्यर जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविन्द्रजडेजा आएंगे. लेकिन इस मैच की सबसे खास बात ये होगी कि यहां महेंद्र सिंह धोनी बतौरखिलाड़ी खेलेंगे. आखिरी बार ऐसा साल 2012 में हुआ था. जब धोनी बतौर खिलाड़ीचैम्पियंस लीग में यॉर्कशर के खिलाफ़ खेले थे. ये तो हुई छोटी-छोटी मगर मोटी बातें.अब शुरू करते हैं अपने प्रीव्यू की जिसमें सबसे पहले बात टीम्स की दिक्कत से. CSKकी दिक्कत है दीपक चाहर की चोट और मोईन अली का पहले मैच में ना खेलना. वहीं KKR भीऐसी ही परेशानी में हैं. एलेक्स हेल्स बाहर हुए तो फिंच को लाया गया. लेकिन वो भीशुरुआती टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे. लेकिन इन परेशानियों के बाद भी इन्हें खेलनेतो उतरना ही होगा. और जब ये उतरेंगे तो इनकी ओर से डेब्यू करने आ सकते हैं डेवनकॉन्वे और चमिका करुणारत्ने. कॉन्वे CSK जबकि करुणारत्ने KKR की ओर से पहले मैच मेंखेल सकते हैं.डेब्यू के बाद अब बात कर लेते हैं उन प्लेयर्स की जिन्हें हम सबदोबारा एक्शन में देखने के लिए बेक़रार हैं. शुरुआत करते हैं चैम्पियन चेन्नई सेजहां हम सब नए कप्तान रविन्द्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और युवा खिलाड़ी राजवर्धनहंगरगेकर पर इस बार खास नज़र रहेगी. रुतुराज और जड्डू को तो आप जानते ही हैं. इसलिएहम राजवर्धन पर थोड़ा सा विस्तार से बात कर लेते हैं. राजवर्धन वह खिलाड़ी हैं जोसीनियर डेब्यू से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं. अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारतके लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले राजवर्धन एक फास्ट बॉलर हैं. इसके अलावा वोबल्ले के साथ भी विस्फोटक पारियां खेलने में माहिर हैं. चेन्नई की टीम ने इस युवाखिलाड़ी को 1.5 करोड़ में खरीदा है. चेन्नई के बाद अब नंबर कोलकाता का. कोलकाता केसबसे बड़े स्टार तो कप्तान श्रेयस अय्यर ही हैं. पिछले सीजन तक दिल्ली के लिए खेलनेवाले अय्यर इस वक्त कमाल की फॉर्म में हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर से पहले कोलकातामें एक और अय्यर थे. वेंकटेश अय्यर. वेंकटेश ने पिछले सीज़न 370 रन बनाए और 10विकेट भी झटके. वेंकटेश के दम पर ही KKR फाइनल तक पहुंची थी. इनके साथ वरुणचक्रवर्ती भी हैं जो लगातार अच्छा कर रहे हैं. KKR के अनकैप्ड प्लेयर की बात करेंतो प्रथम सिंह नज़र आते हैं. KKR ने इस सीजन प्रथम पर भरोसा जताया है. प्रथम काघरेलू रिकॉर्ड कमाल है. उन्होंने 27 T20 में 829 रन ठोके हैं. और इस बात की पूरीउम्मीद है कि KKR इस युवा खिलाड़ी को आज़मा सकती है. और जैसा कि आप जानते ही हैं किये नया नहीं है. KKR के लिए ऐसे किसी खिलाड़ी को मौका देने में कुछ नया नहीं है.ऐसे ही एक खिलाड़ी थे मनविंदर बिस्ला. जी हां, हमारे इस प्रीव्यू का अगला सेगमेंटयही है. इसमें हम आपको उस दिन की दोनों टीम्स के बीच हुए किसी मैच की एक खास पारीया खास बात बताएंगे. और इस बात को बताने से पहले एक बार जान लीजिए कि CSK और KKR अबतक 26 बार एक-दूसरे से भिड़े हैं. इनमें से 17 मैच चेन्नई और कोलकाता के नाम आठ मैचरहे हैं. और बिस्ला की ये पारी इन्हीं आठ में से एक मैच में आई थी. बात 2012 की है.जगह धोनी की चेन्नई का घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम. मौका था IPL2012 काफाइनल. सुरेश रैना, माइकल हसी और मुरली विजय की पारियों की मदद से CSK ने बोर्ड पर190 रन लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR ने पहले ओवर में ही कप्तान गौतम गंभीरका विकेट खो दिया. टीम फंस गई. सब मान बैठे कि अब KKR का खेल खत्म है. लेकिन यहींसे बिस्ला ने वो पारी खेली जिसे IPL हिस्ट्री की वन ऑफ दी बेस्ट पारी कहा गया.बिस्ला ने इस मैच में जैक कालिस के साथ मिलकर 136 रन की पार्टनरशिप की. बिस्ला नेयहां 48 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्कों के साथ 89 रन ठोक दिए. जिसमें उनकास्ट्राइक रेट 185 से भी ज़्यादा का रहा. बिस्ला की इस पारी के आगे CSK का एकगेंदबाज़ नहीं चला. और आखिरकार शाहरुख की टीम ने अपना पहला फाइनल जीत लिया. इस पारीसे पहले बिस्ला को कम ही लोग जानते थे. वह 2009 में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे,2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के कैम्प में रहे. 2011 में कोलकाता को ज्वॉइन किया,लेकिन उतने मौके नहीं मिले. लेकिन फिर 2012 के फाइनल में उन्होंने CSK के खिलाफ 89रन की ऐसी पारी खेली जो हमेशा के लिए अमर हो गई. तो यहां खत्म हुआ हमारा CSKvsKKRप्रीव्यू. आपसे फिर मुलाकात होगी अगले प्रीव्यू में. तब तक सुरक्षित रहिए और देखतेरहिए दी लल्लनटॉप