छत्तीसगढ़ में CRPF के एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलियां बरसा दीं. इसफायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान घायल हो गए. इनमें से 2 की हालतगंभीर बताई जा रही है. घटना सोमवार 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले मेंहुई. यहां स्थित CRPF कैंप में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रीतेश रंजन नाम के CRPFकॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दीं. इंडियाटुडे से जुड़े कमलजीत की रिपोर्ट मुताबिक CRPF की 50वीं बटालियन का ये कैंप राजधानीरायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर सुकमा जिले के लिंगनपल्ली गांव में स्थित है.Chhattisgarh: Four jawans of CRPF 50 Bn killed and 3 injured in a case offratricide in a CRPF camp in Maraiguda Police station limits of Sukma. A jawanhad opened fire at the camp. pic.twitter.com/4ZF64RCNKM— ANI (@ANI) November 8, 2021 सर्विस राइफल से की फायरिंग इस घटना के बाद बस्तररेंज के आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “मराईगुड़ा थानाअंतर्गत CRPF कैंप में सुबह करीब 3.45 बजे जवान रीतेश रंजन ने अपनी सर्विस राइफलAK-47 से साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी. 7 जवान अचानक हुई इस फ़ायरिंगकी चपेट में आ गए. तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एक जवान की अस्पताल मेंमौत हो गई. 3 अन्य घायल जवानों को भद्रचलम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था.हालत बिगड़ने पर 2 जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया. उनकी हालत गंभीर बनीहुई है.“ Telangana: Treatment of the jawans, injured in the incident offratricide at CRPF 50 Bn Lingalapalli camp under Maraiguda Police station limits(in Sukma district of Chhattisgarh), is underway at Area Hospital Bhadrachalem.pic.twitter.com/0ZQ8H8RSSe — ANI (@ANI) November 8, 2021 मीडिया रिपोर्टों केमुताबिक इस हमले में मारे गए जवानों के नाम हैं राजमणी कुमार यादव, रजीब मोन्डाल,धनजी और धर्मेन्द्र कुमार. वहीं घायल हुए जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह,धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा बताए गए हैं. सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है. उन्होंने ट्विटरपर लिखा, "सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैंप में एक जवान द्वाराफायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यजनक है.पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभीआवश्यक उपाय किए जाएं. मृतक जवानों के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं.घायल जवानों के बेहतर इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है." घटना में मृतकजवानों के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। घटना में घायल जवानों के बेहतरइलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel)November 8, 2021 वहीं CRPF के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस हमले के पीछेके उद्देश्य की जानकारी नहीं है. इसका पता लगाया जा रहा है. उनके मुताबिक आरोपीसीआरपीएफ कॉन्स्टेबल रीतेश रंजन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. सीआरपीएफ नेकोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दे दिए हैं. वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है.