The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • crocodile attack Northern Australia on 12 year old girl Remains found after two days

नदी में नहाने गई बच्ची को ले गया मगरमच्छ, दो दिन बाद शरीर के हिस्से मिले!

Crocodile Attack: लड़की के लापता होने के बाद उसे ढूंढने के लिए 36 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन 4 जुलाई को उसके अवशेष मिले.

Advertisement
pic
4 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 04:56 PM IST)
crocodile attack on 12 year old girl
पुलिस ने कहा है कि लड़की के शरीर पर चोटों के निशान से मगरमच्छ के हमले की पुष्टि हुई है. (सांकेतिक फ़ोटो/Unplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पुलिस को एक 12 साल की लड़की के शरीर के अवशेष मिले हैं. लड़की दो दिन पहले उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में एक छोटी नदी में तैर रही थी. उसी समय मगरमच्छ (crocodile) ने उसे वहां से उठा लिया था. पुलिस ने कहा है कि लड़की के शरीर पर चोटों के निशान से मगरमच्छ के हमले की पुष्टि हुई है.

अंग्रेजी न्यूज़ पोर्टल ABC के इनपुट्स के मुताबिक, लड़की को आखिरी बार 2 जुलाई को देखा गया था. वह अपने परिवार के साथ उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन से लगभग सात घंटे की दूरी पर नगनमारियांगा के दूरदराज आदिवासी गांव गई थी. वहीं पर वो एक छोटी सी नदी में तैर रही थी. उसी समय मगरमच्छ ने उसपर हमला किया. बाद में लड़की लापता हो गई.

लड़की के लापता होने के बाद उसे ढूंढने के लिए 36 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन 4 जुलाई को उसके अवशेष मिले. सीनियर सार्जेंट एरिका गिब्सन ने ABC न्यूज़ पोर्टल से  कहा,

“इस घटना से पहले पास के क्षेत्र में एक काला मगरमच्छ देखा गया था. बच्ची के लापता होने के बाद समुदाय के 40 से अधिक सदस्यों ने बच्ची की तलाश में पुलिस अधिकारियों की मदद की. उन्होंने पैदल, नाव से और हेलीकॉप्टरों की मदद से क्षेत्र की खोज की. घने पेड़-पौधे, संकरे और घुमावदार रास्तों पर भी उसे ढूंढने की कोशिश की. अभी तक बच्ची पर हमला करने वाला मगरमच्छ नहीं मिल पाया है.”

यह भी पढ़ें: अचानक नहर से बाहर आ गए ख़ौफनाक मगरमच्छ का वीडियो वायरल!

इससे पहले 3 जुलाई को उत्तरी क्षेत्र के पुलिस मिनिस्टर ब्रेंट पॉटर ने कहा कि वन्यजीव अधिकारियों को मगरमच्छ का पता चलते ही उसे क्षेत्र से हटाने का ऑर्डर दे दिया गया है. उन्होंने कहा,

"हम ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां मगरमच्छ हमारे वॉटर सोर्सेज में पाए जाते हैं. यह एक चेतावनी है कि हम जितना हो सके पानी से दूर रहें."

1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत मगरमच्छ को संरक्षित प्रजाति बनाया गया था. इसके बाद से देश के उत्तरी भाग में मगरमच्छों की आबादी में भारी वृद्धि हुई है. खारे पानी के मगरमच्छ 70 साल तक जीवित रह सकते हैं. ये अपने पूरे जीवन के दौरान बढ़ते रहते हैं. लंबाई में 7 मीटर (23 फीट) तक पहुंच सकते हैं. इसलिए बड़े मगरमच्छों की संख्या भी बढ़ रही है.

पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ब्रूम से लेकर, क्वींसलैंड के ग्लैडस्टोन तक और ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी किनारों पर पाए जाने वाले सभी खारे पानी के मगरमच्छों का शिकार किया जाता था. जिससे वे लगभग विलुप्त हो गए थे. इसके बाद 1970 में मगरमच्छ को मारने पर प्रतिबंध लगाया गया था.

ऐसा अनुमान लगाया गया है कि उत्तरी क्षेत्र में अब लगभग एक लाख खारे पानी के मगरमच्छ हैं. जो दुनिया में किसी भी अन्य स्थान से अधिक हैं. 

वीडियो: तारीख: मगरमच्छ की वजह से हुआ प्लेन क्रैश!

Advertisement

Advertisement

()