The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Cristiano Ronaldo meets fan who woke up from coma after hearing commentary of Real Madrid star's goal

रोनाल्डो का गोल देखकर ये फैन ऐसा उछला कि कोमा से बाहर आ गया

ये होता है किसी का फैन होना. एक गोल ने तकदीर बदल डाली.

Advertisement
Img The Lallantop
कोमा से बाहर आए डेविड (बाएं से दूसरे) की फैमिली के साथ रोनाल्डो.
pic
पंडित असगर
6 नवंबर 2016 (Updated: 6 नवंबर 2016, 07:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
तकदीर कब पलट जाए कहा नहीं जाता. और मौत कब ख्वाहिशों का गला दबा दे वो भी नहीं पता. लेकिन एक गोल मौत को भी गोल कर सकता है. और ऐसा हुआ भी है. 15 साल का एक लड़का. तीन महीने से कोमा में था. डॉक्टर भी उम्मीद छोड़ बैठे थे, लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल ने उस लड़के को नई जिंदगी दे दी. मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जब गोल करते हैं तो स्टेडियम में ही नहीं, टीवी पर उन्हें देख रहे उनके फैन भी उछल पड़ते हैं. और ये फैन गोल देखकर ऐसा उछला कि कोमा से बाहर आ गया.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

ये वाकया दो साल पुराना है. पोलैंड में रहने वाला 15 साल का डेविड पॉलासजिक अपने दोस्त से मिलने गया था. जब वह मिलने के बाद लौटकर वापस आ रहा था, तभी कार से एक्सीडेंट हो गया. इतनी चोट आई कि वह कोमा में चला गया. उसे कोमा में तीन महीने हो गए थे. डॉक्टरों को कोई उम्मीद नहीं थी. डॉक्टरों ने फिर भी एक एक्सपेरीमेंट करना शुरू किया. उसे साउंड थैरेपी देने का फैसला किया गया. इस थैरेपी में मरीज को वे आवाजें सुनाई जातीं हैं, जिन्हें वह पसंद करता है. डेविड फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जबरा फैन था. वह रोनाल्डो का कोई भी मैच देखे बिना नहीं छोड़ता था. उसके पेरेंट्स ने डॉक्टर को ये बात बताई और उसे रोनाल्डो के मैचों के ऑडियो सुनाने को कहा. उसे रियल मैड्रिड और पुर्तगाल के कई मैचों के ऑडियो सुनाए गए. लेकिन कोई हरकत नही हुई. मां-बाप रोजाना नई उम्मीद रखते शायद आज उनका बेटा ठीक हो जाए.
जब डेविड को पुर्तगाल और स्वीडन के बीच खेले गए वर्ल्ड कप प्लेऑफ मैच का ऑडियो सुनाया जा रहा था. तो तकदीर ने पलटा खाना शुरू कर दिया. जिस्म में सरसराहट होने लगी. और जैसे ही रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल किया, डेविड के जिस्म में हलचल हो गई. कुछ ही सेकंड लगे मां बाप को उनका बेटा मिल गया. यानी डेविड मौत को धोका देकर कोमा से बाहर आ गया.
ये सीन देखकर मां-बाप बेहद खुश थे, लेकिन डॉक्टर हैरान. डॉक्टरों की साउंड थैरेपी कामयाब हो गई थी. यह सारी बात डेविड के पेरेंट्स ने रियल मैड्रिड मैनेजमेंट के साथ शेयर की.
अब जब ऐसा फैन मिले तो उससे कौन नहीं मिलना चाहेगा. रोनाल्डो भी अपने इस फैन से मिलने के लिए बेकरार हो लिए. उन्होंने उससे मुलाकात भी की. दो दिन पहले ही रियल मैड्रिड और लीगिया वारसा के बीच चैंपियंस लीग मैच था. उससे पहले रोनाल्डो ने डेविड से मुलाकात की.
स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने रोनाल्डो और डेविड की मुलाकात का एक वीडियो शेयर कर इस पूरे वाकये की जानकारी दी. इस वीडियो में रोनाल्डो डेविड को गले लगाते हुए और मोटिवेट करते हुए दिख रहे हैं.

ये रहा वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=rOsgqGjopgc

Advertisement

Advertisement

()