1. अजीत नोएडा में कारपेंटर हैं. मंगलवार रात को साइकिल से अपने घर लौट रहे थे.रास्ते में दो लड़के नशे में धुत चले जा रहे थे. अजीत की साइकिल गलती से उनको टच करगई. दोनों आदमी अजीत पर चीखने लगे. अजीत ने माफ़ी मांगी, पर एक आदमी ने चाकू निकाललिया. और बार-बार चाकू से वार कर अजीत को गोद डाला. अजीत अचेत हो गए. बदमाशों नेसमझा वो मर गए. और एक नाले के किनारे फेंक दिया. जब अजीत को होश आया तब उन्होंने घरपर खबर भिजवाई. फ़िलहाल उनका इलाज हो रहा है. दोनों आदमियों को गिरफ्तार कर लिया गयाहै. 2. बागपत में चार लड़के एक लड़की का रेप करने की कोशिश कर रहे थे. लड़की ने विरोधकिया तो उन्होंने उसके कान काट लिए. लड़की दर्द से चीखती रही. फिलहाल केस में किसीगिरफ़्तारी की खबर नहीं आई है. 3. सोनीपत में भठगांव नाम का गांव है. वहां 80 साल कीमनोहरी देवी अपने घर में मरी हुई मिलीं. वो अपने बेटे के साथ रहती थीं. नीचे केकमरे में सोई थीं. जब डेड बॉडी मिली, तो मनोहरी देवी की वेजाइना से खून आ रहा था.लाश पर कपड़े नहीं थे. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जिसके दौरान मनोहरीदेवी के शरीर से प्लास्टिक की बोतल निकली. देखकर लगता है कि वो बोतल उनकी वेजाइनासे अंदर ठूंसी गई थी. और मौत खून बहने से हुई.