मुंबई के एक गेस्ट हाउस में हत्या और सुसाइड का मामला सामने आया है. पुलिस केमुताबिक अरुण नाम के शख्स ने पहले अपनी उंगली काटी और फिर खून से गर्लफ्रेंड कीमांग भरी. बाद में दोनों ने सेल्फी क्लिक की और फिर जो हुआ वो बेहद डरावना है. कुछदेर पहले जिस लड़की के साथ वो सेल्फी खिंचवा रहा था, उसका गला घोंट कर मार दिया.महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी.आर. लोंढे के मुताबिक लडके की पहचानअरुण गुप्ता और लडकी की पहचान प्रतिमा प्रसाद के तौर पर हुई है. अपनी गर्लफ्रेंडप्रतिमा की हत्या करने के कुछ देर बाद अरुण ने भी फांसी लगा ली.मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अरुण अपने घरवालों से झूठ बोलकर यहां आयाथा. वो आजमगढ़ का रहने वाला था. उसने घर पर कहा था कि वो वाराणसी जा रहा है. लेकिनवहां जाने की बजाए वो गर्लफ्रेंड से मिलने कल्याण आ गया. यहां दिन में क़रीब 1.30बजे दोनों पहुंचे थे. शाम तक कमरे से कोई भी बाहर नहीं आया. 7.30 बजे अरुण बाहर आयाथा पानी मांगने के लिए. फिर अंदर क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता. मिली जानकारी केअनुसार अरुण ने पहले ब्लेड से अपना हाथ काटा और उससे प्रतिमा की मांग भरी. सेल्फीखिंचवाई और फिर प्रतिमा का क़त्ल कर दिया.जब शाम में बहुत देर हो गई और कोई हलचल नहीं दिखी तो गेस्ट हाउस के स्टाफ ने दरवाजाखटखटाया. अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया तो उन्हें शक हुआ. गेस्ट हाउस स्टाफ नेपुलिस को बुला लिया. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो सन्न कर देने वाला सीन सामने था.प्रतिमा बिस्तर के नीचे फर्श पर गिरी हुई थी, मुंह से खून आ रहा था और पूरा चेहरानीला पड़ा हुआ था. अरुण पंखे से लटक रहा था. खून से सनी बनियान नीचे पड़ी हुई थी.ठाणे पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट.अरुण 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह पारिवारिक धंधे में पिता की मदद करने लगा था.प्रतिमा एक बैंक में काम करती थीं. साथ ही डिस्टेंस एजुकेशन से M.Com की पढ़ाई भीकर रही थीं. दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- लपड़झंडू ऐप देखते ही मोबाइल में इन्स्टॉल करने वालों, एजेंट स्मिथ आपकीजासूसी कर रहा है