The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Cricketer Ravindra Jadeja seen brandishing sword during his Sangeet ceremony in Rajkot Gujarat, last night

'सर जडेजा की छादी में जलूल-जलूल आना, तलवार-तमंचा संग ले आना'

ब्याह से पहले रविंद्र जडेजा ने की तलवारबाजी. अब बीच बारात एक अंकिल ने फायरिंग कर दी. वीडियो देखो...

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
17 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2016, 11:35 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बधाई हो. आज सर का ब्याह हो रहा है. क्रिकेटर सर रवींद्र जडेजा की शादी रविवार को राजकोट की इंजीनियर रीवाबा सोलंकी से हो जाएगी. खबर लिखने से ठीक पहले जडेजा घोड़ी पर बैठ बारात लेकर वैन्यू के लिए निकल चुके हैं. लेकिन शादी के दो दिन पहले से धक्का पेल पार्टी चल रही हैं. अब पार्टी यूं ही तो होती नहीं हैं. फंक्शन वगैरह भी होते हैं. रस्में भी होती हैं. हां तो शनिवार रात्रि जब लोगों को नींद नहीं आती है, तब सर जडेजा ने तलवारबाजी कर दी. जब बारात डांस कर रही थी, तभी किसी ने हर्ष वाली फायरिंग कर दी. शुक्र रहा किसी को चोट नहीं आई. ये देखो फायरिंग का वीडियो. https://twitter.com/ANI_news/status/721649106129563648
Image embed
  अब बात तलवारबाजी की. घबराओं नहीं साथियों, संगीत सेरेमनी चल रही थी. एक रस्म होती है जडेजा एंड फैमिली में. दूल्हे को तलवार चलानी होती है. हां तो सर जडेजा भी चला दीहिन तलवार. फूफा और मामा टाइप के लोग हर जगह पाए जाते हैं. वहां भी पाए गए. ले धड़ाधड़ सर जडेजा पर नोटों की बारिश कर दी.
Image embed
पर वहीं कहीं कोई खड़ा वीडियो बना रहा था. ताकि बाद में हम और हमारे भाई बंधु आप लोगों को वीडियो दिखाकर भलाई की सप्लाई कर सकें. तो हम यहां सर जडेजा की तलवारबाजी दिखाए रहे हैं आपको. देखो. https://twitter.com/ANI_news/status/721564301345968128 जडेजा को ससुर की तरफ से दहेज भी मिला है. ओह सॉरी, दहेज नहीं, गिफ्ट बोलते हैं इसे, अकॉर्डिंग टू जडेजा...
Image embed

Advertisement

Advertisement

()