# तू बाहर चल, तेरे को बताता हूं अभी मैं- मनोज तिवारी से गौतम गंभीर, आईपीएल में# बीप, बीप, बीप- शाहिद आफरीदी से गौतम गंभीर, वनडे मैच में# मैं दिल्ली का हूं, तो मेरे मुंह से गाली जल्दी निकल जाती है- गौरव कपूर के शोमें गौतम गंभीरगौतम गंभीर को गुस्सा बहुत आता है. सब जानते हैं. मगर अब यही गुस्सा उनका क्रिकेटकरियर खत्म करने वाला है. उन्हें पिछले दिनों आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स नेरिटेन नहीं किया. वजह, बताई गई अनुशासनहीनता. और डिटेल्स में जाएं तो वह कोच की बातनहीं सुनते, मनमानी करते हैं .और यही सब मुद्दे बीते दिन दिल्ली की सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग में भी डिसकस हुए.ये मीटिंग हो रही थी सैयद मुश्ताक अली टी ट्ववेंटी ट्रॉफी के टीम सेलेक्शन के लिए.पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की अध्यक्षता में. यहां भी एक एक करके गंभीर की बयानबाजी,ड्रेसिंग रूम और फील्ड पर उनके बर्ताव के किस्से सुनाए जाने लगे.गौतम गंभीर ने अपने एक इंटरव्यू में भी माना था कि उनके मुंह से बहुत जल्दी गालीनिकल जाती है.मगर सेलेक्टर्स अतुल वासन, हरी गिडवानी और रोबिन सिंह ने गंभीर के फॉर्म का जिक्रकर उन्हें बचा लिया. फिलहाल. वासन ने ये भी कहा कि अगर अनुशासन तोड़ने का कोई मामलाहै, तो उसे कमेटी के पास भेजा जाए.1. गंभीर की दिल्ली के कोच केपी भास्कर से खुलेआम लड़ाई सामने आई थी. 6 मार्च 2017को भुवनेश्वर में विजय हजारे ट्रॉफी से दिल्ली के बाहर होने के बाद ये मामला सामनेआया था. कहा गया कि गंभीर ने कोच को गाली दी है. कोच भास्कर ने अपनी स्टेटमेंट मेंकहा था कि गंभीर ने सभी खिलाड़ियों के सामने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया था.वहीं गंभीर ने भी कई आरोप लगाते हुए कहा कि कोच नीतिश राणा, उन्मुक्त चंद और पवननेगी जैसे युवा प्लेयर्स के करियर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. गंभीर और भास्कर केइस केस के बाद डीडीसीए ने एक कमेटी बनाई थी जो प्लेयर्स के इन मसलों को सुनेगी.गंभीर को इस पर चार मैच के बैन की सजा देने की सिफारिश हुई थी. मगर फिर इस गुस्सैलखिलाड़ी को सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया था. गंभीर और भास्कर.2. वहीं बीते सीजन भी ये बात उठी कि गंभीर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के साथ सहयोगनहीं कर रहे हैं. वो खुद को सीनियर बताकर अपनी मनमानी करते हैं.3. डीएनए अखबार के मुताबिक दो दिन पहले ही कोच भास्कर समेत, बॉलिंग कोच मनोजप्रभाकर, मैनेजर शंकर सैनी और स्टाफ के दूसरे सदस्यों ने गंभीर के इस एटिट्यूड कीशिकायत क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) से की थी.4. गंभीर के खिलाफ ये शिकायत भी सामने आई थी कि पिछले सीजन में हैदराबाद में मैच केआखिरी दिन इस खिलाड़ी ने टीम मैनेजर से रिटर्न टिकट बुक कराने का दबाव बनाया था औरवो मैच के आखिरी सेशन से भी गायब रहे थे.5. हाल ही में टीवी प्रजेंटर गौरव कपूर के शो ब्रेकफ्रस्ट विद चैंपियन्स में गंभीरने कहा था कि उनके मुंह से गाली निकल जाती है. वो ऑन फील्ड क्रिकेट में इतना डूबजाते हैं कि फिर किसी भी गलती पर फूट पड़ते हैं. साथ ही गंभीर ने खुद को दिल्ली कापंजाबी होना भी इसके पीछे कारण बताया था.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:हम तो डूबेंगे ही सनम, DRS भी ले डूबेंगे - रोहित शर्माधवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जातेDRS में फ़ेल होने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़वीडियो भी देखिए-