The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Cricket World Cup 2023 Fan orders pack of 240 agarbatti to pray for India win in semifinal against New Zealand

जब फैन ने सेमीफाइनल मैच जिताने के लिए सब धुआं-धुआं कर दिया!

लोग बोले, 'चलो हार्दिक का तांत्रिक मिल गया.'

Advertisement
pic
pic
श्वेता सिंह
| अंजली पटेरिया
17 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2023, 10:30 PM IST)
Ind vs NZ World Cup semifinal
फैन के ऑर्डर पर स्विगी समेत सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. फोटो- PTI/X
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्रिकेट की दुनिया में प्लेयर्स की कर्री फैन फॉलोइंग है. लकी जर्सी पहनने से लेकर उनके नाम का टैटू बनवाना और उनकी हेयरस्टाइल कॉपी करना. अजब फैन्स के गजब तरीके. और बात जब अपनी टीम को मैच जिताने की हो और वो भी World Cup Semifinal तो वो कुछ भी अतरंगी करने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे ही एक फैन की कहानी सोशल मीडिया पर Viral हो रही है.

15 नवंबर 2023 को भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के बीच एक फैन ने स्विगी के इंस्टामार्ट से सामान ऑर्डर किया. ऐसा ऑर्डर, जिसके लिए डिलिवरी ऐप ने अपने सोशल मीडिया ऐप पर जानकारी दी. क्या? 240 अगरबत्तियों का पैक. इस उम्मीद के साथ, कि 'धुआं-धुआं' करने पर भारत की जीत एकदम पक्की हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 'सपना देखा शमी ने 7 विकेट झटके', सेमीफाइनल से पहले किए गए ट्वीट पर अब हल्ला मचा है

इस ऑर्डर पर स्विगी ने X पर लिखा,

अभी ठाणे में किसी ने 240 अगरबत्तियां ऑर्डर की हैं. ठाणे वाले भाई, हम भी (जीत के लिए) आपके साथ प्रार्थना कर रहे हैं.

स्विगी के इस ट्वीट पर एक फैन का जवाब आया. गॉर्डोन नाम के यूजर ने दावा किया कि ये ऑर्डर करने वाले वही हैं. गॉर्डोन नाम के यूजर ने स्विगी को रिप्लाई किया,

"हां भाई ठाणे वाला भाई मैं ही हूं. पूरे इलाके में इतना मेनिफेस्ट करेंगे की पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो जाएगा".

फिर इसपर स्विगी ने भी ट्वीट की जुगलबंदी की. लिखा,

'जो कर रहे हो करते रहो, शमी ने इस ट्वीट के बाद 2 विकेट झटक लिए'.

फैन के ट्वीट पर स्विगी का जवाब. फोटो: X

इन सब बातचीत के बीच दो चीजों ने इंटरनेट का ध्यान खींचा. एक तो भाई ने बल्क में अगरबत्ती मंगा ली, दूसरा उसको जलाने के लिए इस्तेमाल किया आलू का. फैन के पोस्ट में दिख रहा है कि आलू वाला होल्डर कई अगरबत्तियों से घिरा हुआ है. पीछे बैकग्राउंड में टीवी पर मैच चल रहा है. इसे देखकर कुछ लोगों ने मजे लिए तो कुछ ने रिलेटेबल बताया. कुल मिलाकर लोग इस वायरल अगरबत्ती वाले ट्वीट को काफी पसंद कर रहे है.

इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. आल्यास नाम के यूजर ने पूछा, 

जादू टोना कर रहे हो क्या?

वहीं, एक यूजर ने लिखा, 

धुआं करने से पहले AQI भी देख लो.

एक यूजर ने रिलेट करते हुए लिखा, 

जानकर अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं जो आलू में अगरबत्ती लगा देता हूं. 

बाकी कुछ लोगों ने तारीफ करते हुए लिखा, 

बहुत अच्छा काम कर रहे हो. 

किसी ने कहा, 

चलो हार्दिक का तांत्रिक मिल गया.

जाते-जाते मैच के बारे में भी पढ़ते जाइए, वर्ल्ड के पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया. अब 19 नवंबर को इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होगा. भारत दो बार वर्ल्ड कप की विजेता रहा है और ऑस्ट्रेलिया 5 बार. 

वीडियो: भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में टीम इंडिया के पिच विवाद पर ICC ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()