महीना भर और रुकिए. बस ये शुरू ही होने वाला है. अरे वही जिसका इंतजार हम सभी होहै. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज़ 30 मई को हो रहा है. 25 अप्रैल तक वर्ल्ड कपमें शामिल होने वाली हर टीम को अपनी 15-सदस्यीय टीम का ऐलान करना था. यानी इस दिनतक आईसीसी को ये लिस्ट थमानी थी और 10 की 10 टीमों ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है. इसबार के वर्ल्ड कप का फॉरमेट अलग है. 10 टीमें हैं और इस बार कोई ग्रुप सिस्टम नहींहै. 10 की 10 टीमों को राउंड रोबिन फॉरमेट में एक दूसरे से साथ मैच खेलने हैं. यानीहर टीम दूसरी टीम के साथ मैच खेलेगी. यानी ऐसे में कुल 45 मैच होंगे और इसमें सेटॉप 4 टीमें फिर नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी. टूर्नामेंट के इस फॉरमेट को राउंडरोबिन फॉर्मेट कहा जाता है. 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप इसी फॉर्मेट में हुआ था. यहांसे फिर दो टीमें फाइनल और बाकी की दो तीसरे और चौथे स्थान के लिए उतरेंगी. इस बारके वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का क्राइटीरिया भी बदला गया था. 14 टीमों कीवजाए 10 टीमें खेल रही हैं. फिर चूंकि इंग्लैंड में ये हो रहा है तो वो जाहिर तौरपर सबसे पहले वर्ल्ड कप में पहुंची टीम है. फिर आईसीसी रैंकिंग में टॉप 7 टीमों कोजगह मिली. इसके बाद दो ही टीमों को क्वालिफाई करना था. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीजकी टीमों ने जिम्बाब्वे, आरयलैंड, P&G, नीदरलैंड्स, हॉन्ग कॉन्ग और स्कॉटलैंड केसाथ क्वालिफायर्स खेलकर वर्ल्ड कप में जगह पाई है. कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हेंवर्ल्ड कप में टीम जगह नहीं मिली हैं. इनमें इंडिया से ऋषभ पंत और अंबती रायडू,ऑस्ट्रेलिया से पीटर हैंड्सकॉम्ब और जोश हेजलवुड, श्रीलंका से निरोशन डिकवैला औरदिनेश चंडीमल, विंडीज से कीरन पोलार्ड और सुनील नारायण, इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चरहैं और पाकिस्तान से मोहम्मद आमिर और आसिफ अली हैं. एक नजर डालिए 10 टीमों पर- 1.इंडिया 2. इंग्लैंड 3. पाकिस्तान 4. श्रीलंका 5. साउथ अफ्रीका 6. ऑस्ट्रेलिया 7.न्यूजीलैंड 8. अफगानिस्तान 9. वेस्टइंडीज 10. बांग्लादेश अगर वर्ल्ड कप का शेड्यूलअभी तक न देखा हो तो ये रहा-