कम्युनिज्म, लेनिनिज्म और सोशलिज्म सुपुत्र मोहन
CPI के नेता पार्टी की विचारधारा के प्रति इतने 'डैडीकेटेड' हैं कि बच्चों के नाम भी उस विचारधारा पर रखे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
चेन्नई की ये फैमिली अपनी विचारधारा के प्रति इतनी समर्पित है कि बच्चों के नाम तक उसी विचारधारा पर रखे हैं. मोहन CPI के डेडीकेटेड मेंबर हैं. और सालेम के वीरापांडी से पार्टी के उम्मीदवार हैं. उनके तीन बेटे हैं. एक का नाम कम्युनिज्म, दूसरे का लेनिनिज्म और तीसरा सोशलिज्म.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोहन के बाप दादे कम्युनिस्ट थे. वो भी हैं. 48 साल के मोहन बताते हैं कि "कम्युनिज्म मेरे खून में है. इसीलिए ये नाम मुझे अपने बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट लगे."
मोहन का बड़ा लड़का कम्युनिज्म. 24 साल का है. वकील है, पिछले साल से प्रैक्टिस शुरू की है. उसके दोनों छोटे बेटे लेनिनिज्म और सोशलिज्म बीकॉम डिग्री होल्डर हैं. चांदी की पायलों की फैक्ट्री चलाते हैं. कम्युनिज्म बताते हैं कि उनकी तो मौज है. इस यूनीक नाम की वजह से फेमस हैं. "अगर कहीं मेरा नाम लिया जाए तो ऐसा हो नहीं सकता कि लोग पलट कर देखें न. लोग ये अक्सर पूछते हैं कि मेरा नाम कम्युनिज्म कैसे पड़ा?"
कम्युनिज्म आगे और खास जानकारी देते हैं कि जिस वकील के अंडर में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की, उसने भी इस नाम की वजह से रखा. तीनों लड़कों को अपने नाम पर गर्व है. मोहन को पहली बार पार्टी से टिकट मिला है. वो प्लान कर रहे हैं कि इन लड़कों से कैम्पेन कराया जाए. तीनों लड़के भी इसके लिए भयंकर एक्साइटेड हैं.

.webp?width=60)

