48 घंटे में 'काऊ हग डे' मनाने की अपील वापस ले ली गई
बोर्ड ने पहले 'वैलेंटाइन डे' के दिन 'काऊ हग डे' मनाने की अपील की थी.

सरकार ने 14 फरवरी को काऊ हग डे मनाने की अपील वापस ले ली है. एनिमल वेलफेयर बोर्ड (AWB) ने पहले कहा था कि वैलेंटाइन डे के दिन Cow Hug day सेलिब्रेट किया जाए. इसे लेकर अच्छी खासी चर्चा हुई थी. कई लोगों ने बोर्ड के कदम की आलोचना की थी. वहीं कई ने इसका समर्थन किया था. बोर्ड ने अपील वापस करने के संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है.
इससे पहले जब बोर्ड ने वैलेंटाइन डे के लिए दिन काऊ हग डे मनाने की अपील की थी, तो उस समय भी एक नोटिस जारी किया था. उस नोटिस में बोर्ड ने लिखा था,
इससे पहले काऊ हग डे को लेकर मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने कहा था कि गाय माता है और इसकी सेवा करनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि आखिर काऊ हग डे मनाने में परेशानी क्या है. उन्होंने कहा था कि 14 फरवरी प्रेम का दिन है, इसलिए गाय से प्रेम करें.
इधर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा था कि लोग 14 फरवरी को गाय को नमन करें और गाय को कुछ खिलाएं. उन्होंने कहा था कि गाय हमारी माता है और गाय के मूत्र में गंगा मैया बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास है.
वहीं TMC सांसद सांतनु सेन ने आरोप लगाया था कि असली मुद्दों को भटकाने के लिए नकली हिंदूवाद और नकली देशभक्ति का इस्तेमाल किया जा रहा है. इधर कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कहा था कि वो एक किसान परिवार से हैं और हर दिन अपनी गाय को गले लगाती हैं. उन्होंने कहा था कि काऊ हग डे केवल बेरोजगारी, अडानी, महंगाई और आतंकवाद जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है.
वीडियो: मूवी रिव्यू: होली काउ आपको आश्चर्यचकित जरूर करेगी!

.webp?width=60)

