The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Covid 19 Patient died in Buxar Bihar Family members beat the Doctor

कोरोना संकट के बीच बिहार में डॉक्टर के साथ जो हुआ, वो सुनकर शर्म आ जाएगी

बक्सर की घटना है.

Advertisement
Img The Lallantop
बिहार के बक्सर में कोविड केयर सेंटर (बाएं) के डॉक्टर सुधीर (दाएं) से मारपीट का मामला सामने आया है. (फोटो- The Lallantop के लिए पुष्पेंद्र पांडे)
pic
अभिषेक त्रिपाठी
25 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2021, 02:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोविड-19 बीमारी फैले सवा साल से ऊपर होने को है. इस बीच लगातार ये कहा गया है कि हालात मुश्किल हैं, लेकिन अपना गुस्सा डॉक्टरों पर या अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स पर न उतारें. क्योंकि जी-जान से तो वो भी लगे हैं. फिर भी तमाम केस आते रहते हैं, जहां इनसे बदसलूकी की जाती है. ताजा घटना बिहार के बक्सर की है. इंडिया टुडे रिपोर्टर पुष्पेंद्र पांडे की ख़बर के मुताबिक- बक्सर में कोविड-19 से पीड़ित करीब 55 साल की महिला गीता देवी को जिला कोविड केयर सेंटर में 24 अप्रैल, शनिवार को एडमिट कराया गया था. जब वो आई थीं, तब उनकी हालत काफी गंभीर थी. सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी. कोविड केंद्र प्रभारी डॉ सुधीर कुमार की देख-रेख में मरीज का इलाज शुरू किया गया. लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका. उन्होंने शनिवार को ही दम तोड़ दिया.  इस बात का पूरा गुस्सा परिजनों ने डॉक्टर पर ही उतार दिया. परिवार वाले उग्र हो गए. हॉस्पिटल में तोड़-फोड़ की और डॉ सुधीर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की. डॉक्टर को चोट भी आई है. डॉक्टर सुधीर कुमार का कहना है -
Embed
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद सुधीर कुमार के सहयोगी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की. कहा कि डॉ सुधीर जैसी घटना कभी भी, किसी के भी साथ हो सकती है. उन्होंने कहा कि परिवार वाले मरीज को तभी लेकर आते हैं, जब ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ चुका हो. फिर कोई अनहोनी होने पर विवाद होता है.

Advertisement

Advertisement

()