कोरोना के केस बढ़े तो गूगल ने इंडिया को ये मदद करने का वादा कर दिया
माइक्रोसॉफ्ट ने भी अमेरिकी सरकार की तारीफ़ के बाद ये कहा?
Advertisement

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में कोरोना के हालातों पर दुख जताया है. वह मदद के लिए सामने आए हैं.
कोरोना की दूसरी लहर में कई देशों ने भारत की मदद की बात कही है. वहीं कई कंपनियां भी मदद के लिए आगे आ रही हैं. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला. दोनों ही भारतीय मूल के. और दोनों ने ही भारत को या तो आर्थिक मदद या तो मेडिकल इक्विप्मेंट की मदद देने की पेशकश की है.
सबसे पहले बात गूगल की
सीईओ सुंदर पिचाई. उन्होंने भारत में परिस्थितियों के मद्देनज़र 135 करोड़ की फ़ंडिंग यूनिसेफ़ के ज़रिए करने की बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
अब बात माइक्रोसॉफ़्ट की माइक्रोसॉप्ट के सीईओ सत्या नडेला. उन्होंने ऑक्सीजन की क़िल्लत को देखते हुए देश को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेशन डिवाइस के जरिए मदद की पेशकश की है. उन्होंने ट्वीट करके कहा, किस मदद की बात कर रहे हैं नडेला? हाल ही में US सरकार ने भारत में वैक्सीन प्रोडक्शन के लिए ज़रूरी कच्चे माल पर से प्रतिबंध हटाने का वादा किया है. साथ ही मौजूदा परिस्थितियों से निबटने के लिए ज़रूरी संसाधन मुहैया कराने का भी वादा किया है. भारत में कोरोना संक्रमण अमेरिका के बाद सबसे बुरी स्थिति में पहुंच चुका है. 27 अप्रैल को ये ख़बर लिखी जा रही है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 52 हज़ार 991 केसे सामने आ चुके हैं. साढ़े 3 लाख से भी ज़्यादा. इस समय देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 28 लाख 13 हज़ार 658 है. कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 95 हज़ार 123 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2 हज़ार 812 मौतें हुई हैं. इसके अलावा भारत में अब तक कोरोना संक्रमण होने के बाद 1 करोड़ 43 लाख 04 हज़ार 382 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, जिसमें पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 2 लाख 19 हज़ार 272 है.Devastated to see the worsening Covid crisis in India. Google & Googlers are providing Rs 135 Crore in funding to @GiveIndia, @UNICEF for medical supplies, orgs supporting high-risk communities, and grants to help spread critical information.https://t.co/OHJ79iEzZH
— Sundar Pichai (@sundarpichai) April 26, 2021

.webp?width=60)

