The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • couple busy in pre wedding shoot Elephant throws branch at them viral

हाथी के सामने प्री वेडिंग शूट करवा रहा था कपल, गजराज ने गुस्से में 'डंडा' फेंक मारा!

गजराज का गुस्सा!

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2023, 03:58 PM IST)
Wedding Shoot Viral Elephant
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (क्रेडिट- Rejin Nacho)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आजकल प्री वेडिंग शूट का दौर है. लोग शादी से पहले पार्टनर के साथ अलग-अलग जगहों पर प्री वेडिंग शूट करवाते हैं. समंदर किनारे से लेकर पहाड़ों पर बैठकर लोग शादी से पहले शूट करवाते हैं. इसके लिए आजकल तो एजेंसियां तक काम करने लगी हैं. एक दिन पहले ही हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे एक कपल पटरी पर बैठकर फोटोशूट करवा रहा था और फिर डीएसपी ने आकर उन्हें वहां से भगाया था. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर या कह लीजिए कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.

वीडियो एक प्री वेडिंग फोटोशूट का है. इस फोटोशूट में दूल्हा-दुल्हन एक हाथी के सामने रोमांटिक पोज देने ही वाले थे कि हाथी ने असली खेल कर दिया. जैसे ही ये कपल हाथी के सामने खड़ा हुआ. हाथी ने पीछे से एक लकड़ी उठाकर उनकी ओर फेंक दी. खुशकिस्मती ये रही कि लकड़ी लड़के को हल्का सा टच होकर दोनों के बीच से निकल गई और किसी को चोट नहीं लगी. पूरी घटना फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर ली. वीडियो बीते साल दिसंबर के महीने में फोटोग्राफर रेजीन नाचो ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया था. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. आप भी देखिए...

वीडियो 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.वीडियो देख लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि अगर थोड़ा सा भी इधर-उधर होता तो मामला बिगड़ सकता था. किसी ने लिखा कि हाथी पक्का ऐसे प्री वेडिंग शूट से उकता गया होगा. इसीलिए गुस्से में है.' एक ने लिखा कि ऐसे मामलों में अधिक सावधान रहने की जरूरत है.' 

कुल मिलाकर लोगों ने तो इस मामले पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: BBC पहुंचे इनकम टैक्स वाले, डॉक्यूमेंट्री पर तानों के बीच बाहर क्या अजीब हो गया?

Advertisement

Advertisement

()