The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • coronavirus vaccine registration website CoWIN crash as registration opens for 18 plus age group

18 प्लस के लिए रजिस्ट्रेशन खुलते ही CoWIN ऐप की हालत IRCTC जैसी हो गई

इतने लोग रजिस्टर करने लगे कि ऐप संभाल ही नहीं पाया.

Advertisement
Cowin Down
28 अप्रैल की शाम को 4 बजे जैसे ही 1 मई को वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन खुले, इतने लोगों ने रजिस्ट्रेशन को उमड़े कि साइट ही बैठ गई.
pic
अमित
28 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021, 12:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. इसके लिए 28 अप्रैल 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे. फिर वही हुआ जिसका डर था. रजिस्ट्रेशन करने वाले इतने उमड़े कि साइट ही बैठ गई. कई लोग लिखने लगे कि रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही ऐप की हालत IRCTC की साइट जैसी हो गई है. एकदम ठप. 4 बजते ही डाउन हुआ CoWin जिन्हें पहले IRCTC के जरिए  कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जल्द से जल्द वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल को तय वक्त 4 बजे शुरू हुआ. बता दें कि पहले यह वक्त 27 अप्रैल की रात 12 बजे रखा गया था लेकिन इसे बढ़ाकर 4 बजे कर दिया गया. जब 28 अप्रैल को 4 बजे तो वेबसाइट रजिस्ट्रेशन करने वालों के लोड के नहीं झेल पाई और ठप हो गई. याद रहे कि 45 साल या उससे ऊपर वालों की तरह वैक्सीन के तीसरे चरण में शामिल किए गए लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते. उनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. वेबसाइट पर रजिस्टर कर पाना कितना मुश्किल हो रहा है, वो आप राइटर वरुण ग्रोवर के ट्वीट से समझिए. उन्होंने लिखा,
Embed
Embed
हमने किया रिएलिटी चेक हमने आपको 27 अप्रैल को ही कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन का पूरा सिस्टम एक स्टोरी में बताया था. जब आज हम इस वेबसाइट पर साइन इन करने गए तो अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद बहुत देर तक OTP ही नहीं आया. हमने 10 मिनट तक कोशिश की तो इस स्टेप से आगे निकले. अगले स्टेप में जब हमने ओटीपी डाला तो साइट फ्रीज हो गई. इसके बाद जब हमने साइट को रीफ्रेश किया तो फिर पहले स्टेप पर ही पहुंच गए.  ट्विटर पर CoWIN का उड़ा मजाक लोग जब कोविन पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए तो उनका गुस्सा ट्विटर पर निकला. स्टैंडअप कमीडियन और एक्टर वीर दास ने लिखा
Embed
Embed
सुहैल सेठ ने ट्वीट किया
Embed
 
Embed
सरकार निश्चिंत थी ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हल्ला मचने से पहले सरकार कोविन को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत थी. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ आरएस शर्मा ने 28 अप्रैल को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया,
Embed
Embed
हालांकि ऐसा नहीं हो सका. कई लोग बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोविन पर खुद को रजिस्टर नहीं करवा सके.

Advertisement

Advertisement

()