वैक्सीनेशन शुरू, सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले शख्स ने क्या कहा?
दिल्ली के AIIMS में मनीष कुमार को लगी वैक्सीन.
Advertisement

मनीष देश के पहले शख्स हैं जिनको वैक्सीन लगाई गई है. फोटो- PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज यानी शनिवार, 16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई. देश में सबसे पहला टीका दिल्ली के AIIMS अस्पताल के सैनेटाइजेशन विभाग में काम करने वाले मनीष कुमार को लगाया गया. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन मौजूद रहे. वैक्सीन लगवाने के बाद मनीष ने कहा कि मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा, लोगों को इस वैक्सीन से घबराने की कोई जरूरत नहीं है. मेरे मन में जो डर था वह निकल गया है. सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए.

मनीष को लगाया गया कोरोना का पहला टीका. फोटो- PTI
कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने वाले संस्थान सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने भी कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगवाया. कोविशील्ड को सीरम इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है. मैंने भी अपने कर्मचारियों के साथ टीका लगवाया.
https://twitter.com/adarpoonawalla/status/1350338040321851392
एम्स के डारेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई. वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि ये टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसको लेकर किसी तरह की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा रखना चाहिए.

एम्स के डारेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी वैक्सीन लगवाई. फोटो- ANI
बीजेपी के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले पहले सांसद बन गए हैं. उन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि उन्होंने कोरोना काल के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में भी काम किया था. इस वैक्सीन को लेने में किसी तरह का कोई डर नहीं है.

वैक्सीन लगवाते बीजेपी सांसद महेश शर्मा. फोटो- ट्विटर
इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि मैं आज बहुत खुश और संतुष्ट हूं. पिछले एक साल से हम पीएम मोदी ने नेतृत्व में कोरोना से लड़ रहे हैं. ये वैक्सीन कोरोना से संजीवनी की तरह लड़ेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गई है.

AIIMS में इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री भी मौजूद रहे. फोटो- PTI
एम्स के पूर्व डारेक्टर और SOA यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर अशोक मोहापात्रा ने भी वैक्सीन लगवाई है. भुवनेश्वर के SUM अस्पताल में उन्हें कोरोना वायरस का टीका लगाया गया.

एम्स के पूर्व डारेक्टर अशोक मोहापात्रा ने भी वैक्सीन लगवाई. फोटो- ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मौके पर कहा कि मैं बहुत खुश हूं, कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हम हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन देना शुरू करेंगे और फिर बाकी लोगों की बारी आएगी. मैंने पीएम को पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि गरीब लोगों के लिए फ्री वैक्सीन की व्यवस्था होनी चाहिए.

कैप्टन अमरिंदर सिंह का फाइल फोटो. फोटो- PTI
दिल्ली के LNJP अस्पताल में वैक्सीन लगाने की तैयारियों का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 81 सेंटर्स पर 8100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें. एक्सपर्ट्स ने वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया है.

दिल्ली के LNJP अस्पताल में पहुंचे सीएम केजरीवाल. फोटो- ANI
भारत ने कोविड-19 की दो वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दिया है. पहली – ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनका की कोविशील्ड. दूसरी – भारत बायोटेक की कोवैक्सिन. देश में वैक्सीनेशन ड्राइव को लॉन्च किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने. इस मौके पर 16 जनवरी को उन्होंने देश को संबोधित भी किया.