The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • corona crisis no beds from Delhi to Ghaziabad old man died on road without help

दिल्ली-गाज़ियाबाद कहीं नहीं मिला ऑक्सीजन बेड, कोरोना पीड़ित बुज़ुर्ग ने सड़क पर दम तोड़ा

दो घंटे तक सड़क पर पड़ी रही लाश, बताने के बाद भी पुलिस-स्वास्थ्य विभाग कोई नहीं पहुंचा.

Advertisement
Img The Lallantop
दिल्ली के रहने वाले युद्धवीर सिंह अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता को लेकर दिल्ली से गाजियाबाद तक भटके लेकिन बेड नहीं मिला. बुजुर्ग ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया. (फोटो-तंसीम हैदर)
pic
अमित
20 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021, 03:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना के बिगड़े हालात की एक और तस्वीर. बुजुर्ग पिता को लेकर दिल्ली से यूपी तक भटकने के बाद भी बेड नहीं मिला. बेड की खोज चलती रही लेकिन तब तक जिंदगी ने साथ छोड़ दिया. मामला दिल्ली के जगतपुरी इलाके का है. यहां रहने वाले युद्धवीर सिंह के 70 वर्षीय पिता को बुखार हुआ और ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा. दिल्ली में कई दिन तक भटकने के बाद उन्हें कोई अस्पताल नहीं मिला. पिता की हालत बिगड़ने पर वह यूपी के गाजियाबाद में हॉस्पिटल बेड तलाशने निकले. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पिता ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया. दिल्ली से यूपी तक भटके लेकिन जान नहीं बची आजतक के संवाददाता के अनुसार युद्धवीर सिंह ने दिल्ली में लगातार कई दिन भटकने के बाद शहर में बेड मिलने की आस उम्मीद छोड़ दी. 19 अप्रैल को उन्होंने गाजियाबाद के अस्पताल में पिता को भर्ती कराने के बारे में सोचा. युद्धवीर ने अपने पिता को बाइक पर बैठाया और गाजियाबाद के लिए निकल पड़े. पिता को लेकर वह गाजियाबाद में वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे. लेकिन यहां भी बेड की व्यवस्था नहीं हो पाई. उसके बाद युद्धवीर ने दूसरे अस्पतालों का रुख किया. एक तरफ किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा था तो दूसरी तरफ युद्धवीर के पिता का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था. वह अभी गाजियाबाद के नवीन हॉस्पिटल की तरफ जा ही रहे थे कि रास्ते में 70 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया और वहीं सड़क पर गिर गए. उनकी डेड बॉडी करीब 2 घंटे तक सड़क पर पड़ी रहे लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली. पुलिस से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक सभी को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा. इसके बाद यह सूचना कौशांबी के स्थानीय पार्षद मनोज गोयल को मिली. वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने युद्धवीर की मदद की. युद्धवीर के पिता की डेडबॉडी को एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचवाया गया. दिल्ली में कोरोना से रेकॉर्ड मौतें दिल्ली में 19 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण से 240 लोगों की मौत हो गई जो महामारी शुरू होने के बाद से अब तक संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है. इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण के 23,686 नए मामले सामने आए. अब कोरोना वायरस से संक्रमण की दर 26.12 प्रतिशत हो गई है. बता दें कि शहर में पिछले पांच दिन में संक्रमण से 823 लोगों की मौत हुई है.

Advertisement

Advertisement

()