The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Copyright case against Rahul Gandhi for using KGF-2 song

KGF वालों ने अपने गाने को लेकर राहुल गांधी पर केस कर दिया

भारत जोड़ो यात्रा में KGF-2 के गाने में राहुल गांधी को दिखाया गया था. पार्टी समेत जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत पर भी केस दर्ज हुआ है.

Advertisement
rahul-gandhi-copyright
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और KGF-2 में यश
pic
सोम शेखर
5 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 5 नवंबर 2022, 04:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राहुल गांधी पर केस दर्ज हो गया है. दरअसल, दौर इंटरनेट का है. और इंटरनेट पर होती है भिन्न-भिन्न प्रकार की चोरियां. कभी आर्थिक धोखाधड़ी, कभी इंटिलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी. तो इससे बचने के लिए बनाए गए हैं नियम और उन्हीं नियमें के तहत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर केस हुआ है. कॉपीराइट का केस. किस लिए? KGF-2 का गाना 'चुराने' के लिए और रॉकी भाई की जगह राहुल गांधी को दिखाने के लिए.

इंडिया टुडे के सगय राज की रिपोर्ट के मुताबिक़, बेंगलुरु की एक म्यूज़िक लेबल कंपनी MRT म्यूज़िक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के ख़िलाफ़ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज करवाया है. म्यूज़िक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'KGF-2' के गानों के राइट्स ख़रीदने के लिए बहुत पैसा ख़र्चा था. और, आरोप लगाए कि कांग्रेस ने बिना इजाज़त लिए फ़िल्म से गानों का इस्तेमाल किया है. राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रचार के लिए वीडियो बनाने के लिए.

पार्टी और कांग्रेस के तीनों नेताओं के ख़िलाफ़, IPC की धारा-403 (बेईमानी से की गई हेराफ़ेरी), 465 (जालसाज़ी), 120 (आपराधिक साज़िश) के तहत FIR दर्ज की गई है. इसके अलावा IT ऐक्ट और कॉपीराइट ऐक्ट की भी संबंधित धाराएं लगाई गई हैं.

म्यूज़िक लेबल के वक़ील नरसिम्हन संपत ने कहा है,

Image embed

वीडियो में क्या है?

वीडियो है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का. वीडियो में राहुल गांधी हैं. अफ़-कोर्स. स्लो मोशन में चल रहे हैं राहुल. बच्चों के साथ हैं. किसी के सिर पर हाथ फेर रहे हैं, किसी को दौड़ा रहे हैं. पीछे एक गाना बज रहा है. इसी गाने पर केस दर्ज हुआ है. कैप्शन में लिखा है, "आओ, तुम्हें 'सपनों के भारत' की ओर लेकर चलें.."

जाते-जाते आपको गाना पढ़ा देते हैं.

फलक तू.. गरज तू.. बरस तू..
धुप में छाओं की एहसास तू

जीत तू.. जान तू.. जहान तू..
होगा इतिहास का ताज तू
पन्नो में रहेगा माझिके
सबको लेना साथ जोड़के

आंधी और तूफ़ान से भिड़े
हौंसले की कश्ती ना डूबे
होगा इतिहास का ताज तू
होगा इतिहास का ताज तू

सामने फ़ौज है
क्यूंकि इम्तिहान की है घड़ी
तू तेरा अस्त्र है
तू ही तेरा शस्त्र है हर घड़ी

अस्वीकरण: गाने का नाम है, 'फलक तू गराज तू बरस तू'. गाया है सुचेता बसरुरी ने. संगीत है रवि बसरू का और बोल हैं दीपक वी भारती के. MRT म्यूज़िक के लेबल के तहत. खैर, इतना कांग्रेस वाले लिख देते, तो शायद केस नहीं होता.

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं पूजा भट्ट

Advertisement

Advertisement

()