क्लास में बंदूक लेकर घुसा, बच्चों को धमकाया, फिर DSP ने जो किया वो फिल्मी स्टोरी से कम नहीं
बदमाश बोला- "कोई भी पुलिसवाला दिखा तो बच्चों को मार दूंगा". फिर...

पश्चिम बंगाल का मालदा जिला. बच्चों से भरी क्लास में एक बदमाश अचानक बंदूक लेकर घुस गया. बंदूक तानकर बच्चों को बंधक बनाने की मंशा थी. लेकिन एक पुलिस अधिकारी की सूझ-बूझ ने पूरे प्लान पर पानी फेर दिया. पुलिस अधिकारी मीडिया कर्मी बनकर वहां पहुंचा. जान की परवाह किए बिना बदमाश के पास दौड़ा और उसे दबोच लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बहादुर पुलिस अधिकारी के साहस की हर तरफ चर्चा है.
मामला मुचिया चंद्रमोहन हाई स्कूल का है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर के वक्त अचानक एक बदमाश 7वीं क्लास के रूम में घुस गया. वहां करीब 71 बच्चे मौजूद थे. उसके एक हाथ में बंदूक और दूसरे में कागज था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके पास एसिड भरी बोतलें भी थीं. वो छात्रों पर बंदूक तानकर चिल्लाने लगा. आरोपी ने कथित तौर पर बच्चों और टीचर को जान से मारने की धमकी दी.
स्कूल वालों ने पुलिस को बुलायास्कूल वालों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. SP प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम स्कूल पहुंची. आरोप है कि बदमाश ने स्कूल वालों को धमाकाया कि अगर कोई पुलिस वाला दिखा तो गोली चला देगा. आरोपी का नाम देव बल्लव है.
तभी पुलिस टीम में शामिल DSP अजहरुद्दीन खान ने अपनी वर्दी उतारी और स्कूल में मौजूद एक शख्स से कपड़े मांगकर पहने. सूत्रों के मुताबकि, अज़हरुद्दीन ने टी-शर्ट और चप्पल पहनी और एक रिपोर्टर बनकर क्लास में घुसे. वो बल्लव से सवाल पूछने के बहाने क्लास के बाहर तक पहुंचे और दौड़कर उस पर हमला किया. बाकी लोग भी पीछे से आए और आरोपी को पकड़ लिया गया. फिलहाल बल्लव पुलिस हिरासत में है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा,
मालदा के SP प्रदीप कुमार यादव ने बताया,
साजिश में ‘दिल्ली का हाथ’!मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है. NDTV की रिपोर्ट मुताबिक CM बनर्जी ने कहा,
इधर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा,
उन्होंने आगे कहा कि कल्पना कीजिए कि कानून और व्यवस्था की कितनी भयानक स्थिति बन गई है.
वीडियो: रामनवमी पर बंगाल दंगों में अरेस्ट 'बंदूकबाज' पर मां ने क्या बता दिया?

.webp?width=60)

