वो कौन सी चीज है, जिसके बगैर आप इंडिया को इमैजिन नहीं कर सकते? ढेर सारे लोग ढेरसारे जवाब देंगे, पर सच कहूं तो मैं त्योहारों के बिना इंडिया को इमैजिन नहीं करसकता. इतनी वैरायटी है हमारे यहां कि बिना वजह खुश होने के ढेर सारे मौके मिल हीजाते हैं. अर्चित जब दीवाली की मिठाई लेकर स्कूल पहुंचता है तो क्लास के बाकी बच्चेखुशी से फुदकने लगते हैं. ईद पर ऑफिस का हर साथी अकरम से बस सेंवइयों की जिद करताहै. दशहरे पर जलता रावण देखकर जब सब खुश हो रहे होते हैं तो करीम चाचा भी घर मेंबैठकर मिठाई चख रहे होते हैं. आखिर, उनकी वजह से ही तो रावण जल पाया था. और होली कातो पूछिए ही मत. मन करता है कि हर किसी को गले लगाकर उसे पेटभर गुझिया खिलाई जाएं.ये त्योहार ही हैं जब हमारा दिल फूलकर गुब्बारा हो जाता है. इतना बड़ा हो जाता हैकि हम हर शिकायत भूलकर बस खुशियां बांटते हैं. इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज मेंकहां होती है. और इसी खुशी को दोगुना कर देती हैं मिठाइयां और खाना. हम इंडियावालोंको तो वैसे भी बस बहाना चाहिए खाने का. डकार लेने का कम्पिटीशन हो तो शायदपाकिस्तान ही हमारे आसपास टिकेगा. वहां भी अपनी जैसी नीयत वाले लोग रहते हैं न.लेकिन, हारने का तो सवाल ही नहीं उठता मियां. त्योहारों की इसी खुशी में डूबते हुएकुकिंग ऑइल ब्रांड धारा ने एक ऐड बनाया है. ऐड कैंपेन का नाम है, 'ये त्योहारों कीधारा है'. इस ऐड में नवरात्र भी है, दीवाली भी है, ईद भी और होली भी. जिंगल मेंगुंथे एनिमेशन इतने खूबसूरत दिखते हैं कि एक बार तो जी नॉस्टैलजिक हो जाता है. देखलीजिए एक बार. https://www.youtube.com/watch?v=bYNIv0fYpiM ये ऐड जितना खूबसूरतहै, उतना ही जरूरी भी. पिछले कुछ दिनों से मुल्क जो देख रहा है, उसे देखते हुए येऐड बड़ा जरूरी लगा. बड़े सही वक्त पर आया है. सभी बेसब्र होकर दशहरे और दीवाली काइंतजार कर रहे हैं. लोगों को खुश होने का मौका मिलेगा. दिल दुखाने वाली चीजें झाड़ूमारकर बाहर कर दी जाएंगी, जो बार-बार धूल के माफिक दिल पर जम जाती हैं. बेहतर होगाकि इसी खुशी में हिंदु-मुस्लिम औक भारत-पाकिस्तान जैसे सियासी लफ्ज़ भुलाकर भाईचारेऔर प्यार जैसे हर्फ याद कर लिए जाएं. कितना अच्छा होगा कि एक-दूसरे पर देशप्रेमी औरदेशद्रोही का ठप्पा लगाने के बजाय उन्हें गले लगा लिया जाए. 'डेड पोएट्स सोसायटी'में जॉन कीटिंग कहते हैं, 'Now we all have a great need for acceptance.' सभीप्यार चाहते हैं और कोई भी इतना बुरा नहीं होता है कि प्यार के बदले प्यार न देसके. हम इंसानों के सॉफ्टवेयर नफरत और नाराजगी के वायरस बहुत देर तक नहीं झेल पाते.तो क्यों न आज ही एंटी-वायरस मार दिया जाए.