The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Controversy on bhojpuri song saiyaan lahnga mein ghuske namaz padhela

सैंया लहंगा में घुस के नमाज़ पढ़ेला पर बवाल!

कतई अश्लील गाना है, जिसमें नमाज, रोजा, खुदा सुनकर मुसलमान ऑफेंड हो रहे हैं.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2016, 02:00 PM IST)
Img The Lallantop
Source- Youtube Screengrab
Quick AI Highlights
Click here to view more
यूपी में आजकल एक गाने पर बवाल मचा है. भोजपुरी के एक सिंगर सुभाष राजा ने ये गाना गाया है. गाना है 'सैंया में लहंगा में घुस के नमाज़ पढ़ेला'. मुस्लिम कम्युनिटी को इस गाने से दिक्कत है क्योंकि इसमें 'नमाज़', 'रोजा', 'दाढ़ी', 'कलमा', 'खुदा', 'वजू' जैसे वर्ड आ रहे हैं. जिनसे वो ऑफेंड हो रहे हैं.
कम ऑन कम ऑन बेबी बी माई गर्ल कम ऑन कम ऑन बेबी लेट्स रॉक द वर्ल्ड.
गाना शुरू तो अंग्रेजी में होता है फिर भोजपुरी रंग ले लेता है. गाया महिला की ओर से जा रहा है लेकिन मेल वॉइस में. आगे सुनाई देता है.
रोजि रात के गड़बड़ मिजाज करेला, सइंया लहंगा में घुस के नमाज पढ़ेला छूं छ मंतर काल कलंतर पहिन ले जंतर पड़ी न अंतर उल्लुल्लुला सइंया लहंगा में घुस के नमाज पढ़ेला
यूपी के सीएम अखिलेश यादव से इसकी शिकायत भी हुई है. और बैन कराने को कहा गया है. मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शिकायत का संज्ञान लेने की बात कही है.  इस बारे में जब हमने उत्तरप्रदेश सरकार के इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के चीफ सेक्रेटरी नवनीत सहगल से जानने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ पता होने से मना कर दिया. इस सबके बीच  यू-ट्यूब भी बार-बार इसे हटा रहा है और अपलोड करने वाले बार-बार अपलोड कर दे रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=kD_LKoD6vHE
भोजपुरी गानों के फील्ड में कई साल से एक्टिव गायक और प्रोफेसर अजीत अकेला ने इस गाने को अश्लील बताकर कहा है कि किसी भी धर्म से जुड़े शब्दों का ऐसा यूज गलत है. वो पहले भी ऐसे भोजपुरी गानों का विरोध करते आ रहे हैं और इसका भी विरोध किया है.
गायक सुभाष कुमार राजा
सुभाष कुमार राजा

गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द नमाज़, वजू और रोजा इस्लाम से जुड़े हैं. नमाज या सलाह प्रार्थना होती है. और सबसे इम्पोर्टेंट मानी जाती है. जिसे मुस्लिम दिन में पांच बार करते हैं. वजू नमाज़ के पहले पानी से खुद को साफ़ करना होता है. रोजा रमजान के दौरान किया जाता है जिसमें खाने-पीने के अलावा दूसरी चीजों से परहेज रखते हैं. इन तमाम शब्दों का गाने में वल्गर पिक्चराइजेशन के साथ यूज होते देख मुसलमान ऑफेंड फील कर रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()