शेखों को भारत की नाबालिग लड़कियां बेच रहे हैं दलाल काज़ी
कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के नाम पर चल रहा है धंधा.
Advertisement

हैदराबाद में बच्चियों का व्यापार करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं. बॉलीवुड बुलशिट. हैदराबाद में जोड़ियां पैसे लेकर बनाई जा रही हैं. जोड़ियां, जो जोड़ियां हैं भी नहीं. बल्कि बच्चियों का व्यापार है. 'कॉन्ट्रैक्ट' शादी का एक रैकेट है.
कॉन्ट्रैक्ट यानी इकरारनामा. लिखित सहमति या लिखित वादा. जब हम नौकरी जॉइन करते हैं या मकान किराए पर लेते हैं तो कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं. साइन करने का मतलब सहमति. मगर यहां नाबालिग लड़कियों के शरीर को सेक्स के लिए इस्तेमाल करने की सहमति खरीदी जा रही थी.

कुछ दिन पहले 65 साल के एक आदमी को पकड़ा गया था जिसने पैसे देकर नाबालिग लड़की से शादी की थी.
लगभग एक हफ्ते पहले पुलिस ने हैदराबाद में 'कॉन्ट्रैक्ट' शादी का रैकेट पकड़ा. इसमें कई लोग गिरफ्तार हुए और मंगलवार को चार और लोग गिरफ्तार हुए. गिरफ्त में लिए जाने वाले लोग कौन थे, इसपर भी आएंगे. पहले इस रैकेट के बारे में जान लीजिए, जिस पर कार्रवाई हुई. इन शादियों को तो शादी कहना ही नहीं चाहिए.

बच्चियों से जबरन सादे कागज़ों पर दस्तखत कराए जाते हैं.
2. आठ ओमानी शेख़
3. चार क़ाज़ी
4. चार लॉज के मालिक
अंदाजा है कि इस रैकेट का मुखिया क़ाज़ी अली अब्दुल्ला रिफाई उर्फ़ वोल्टा रिफाई है. केवल हैदराबाद ही नहीं और भी शहरों के क़ाज़ी इसमें शामिल हैं. पुलिस ने लगभग 50 और लोगों की लिस्ट बनाई है जो उनके निशाने पर हैं.
अरेस्ट किए जाने वालों में एक 70 साल का ओमानी आदमी भी है. इसकी आंखें खराब हैं, किडनी फेल हो चुकी है. इस बार वो ग्यारहवीं शादी करने की कोशिश कर रहा था और होने वाली पत्नी नाबालिग थी. आदमी की ठरक देखिए. ठरक तो फिर भी सकारात्मक शब्द हो सकता है. मर्दानगी साबित करने की ललक देखिए.
भारतीय टीवी का सबसे घिनहा सीरियल अब नहीं दिखेगा
क्या 'पहरेदार पिया की' चोरी का माल है?
फूलन देवी पर बन रही इंटरनेशनल फिल्म का पहला ट्रेलर!
वो चार भयानक रेप केस, जिन्होंने कानून को बदल डाला

बच्चियों को बनवा रहे थे बंधुवा मजदूर
कुछ क़ाज़ी नन्ही बच्चियों को मिडिल ईस्ट के बड़े-बड़े शेखों को बेच रहे थे. यानी इन बच्चियों को उनका बंधुआ मजदूर बनवा रहे थे. सेक्स स्लेव. नेटवर्क बहुत बड़ा था. पुलिस के मुताबिक़ इंडिया में कुछ दलाल हैं जिनकी मिडिल ईस्ट में काम करने वाले शेखों से जान-पहचान है. ये दलाल पैसों का लालच देकर नाबालिग लड़कियों को उनके मां-बाप से ले आते थे. फिर टेम्प्ररी बेसिस पर उसे शेखों के हवाले कर देते थे. इसके बदले शेख दलाल को पैसे देता था. दलाल बच्चियों से कोरे कागज़ पर दस्तखत भी करवा लेते थे, ताकि बाद में उन पर तलाकनामा लिखा जा सके.
बच्चियों से जबरन सादे कागज़ों पर दस्तखत कराए जाते हैं.
चीज़ों की तरह खरीदी-बेची गईं बच्चियां
दलालों ने अपने सभी क्लाइंट को तीन कैटेगरी में बांट रखा था. ऑटो, एम्बेसडर और इनोवा. ये केटेगरी उस हिसाब से थी, जिस हिसाब से वो लड़की के बदले पैसे देते थे. ब्रोकर लड़कियां लाकर इनके आगे खड़ी कर देते थे. शेख अपनी पसंद की लड़की चुनता था. ठीक उसी तरह जिस तरह हम बाजार जाकर टमाटर चुनते हैं. तरकारी की तरह यहां बच्चियां बेची जा रही थीं. एक बार शेख लड़की चुन ले तो ब्रोकर लड़की का जाली पासपोर्ट और वीज़ा का इंतजाम करवा देता था. लड़कियों के बर्थ सर्टिफिकेट जैसे कागज़ भी जाली बनवाए जाते थे.अब तक कुल गिरफ्तारियां
1. कम से कम पांच ब्रोकर2. आठ ओमानी शेख़
3. चार क़ाज़ी
4. चार लॉज के मालिक
अंदाजा है कि इस रैकेट का मुखिया क़ाज़ी अली अब्दुल्ला रिफाई उर्फ़ वोल्टा रिफाई है. केवल हैदराबाद ही नहीं और भी शहरों के क़ाज़ी इसमें शामिल हैं. पुलिस ने लगभग 50 और लोगों की लिस्ट बनाई है जो उनके निशाने पर हैं.
अरेस्ट किए जाने वालों में एक 70 साल का ओमानी आदमी भी है. इसकी आंखें खराब हैं, किडनी फेल हो चुकी है. इस बार वो ग्यारहवीं शादी करने की कोशिश कर रहा था और होने वाली पत्नी नाबालिग थी. आदमी की ठरक देखिए. ठरक तो फिर भी सकारात्मक शब्द हो सकता है. मर्दानगी साबित करने की ललक देखिए.
वीडियो भी देखें:
और पढ़िए:
इन देशों में शादियों को लेकर बने कानून जानकर चकरा जाओगेभारतीय टीवी का सबसे घिनहा सीरियल अब नहीं दिखेगा
क्या 'पहरेदार पिया की' चोरी का माल है?
फूलन देवी पर बन रही इंटरनेशनल फिल्म का पहला ट्रेलर!
वो चार भयानक रेप केस, जिन्होंने कानून को बदल डाला