सूट-बूट पहनकर ताज होटल में खाना खाया, बिल भरने की बारी आई तो...
10 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

सोशल मीडिया पर कई अजब-गजब के वीडियोज (Social Media Viral Videos) देखने को मिल जाते हैं. किसी को देख लोग मुस्कुराते हैं तो किसी को देख लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर दिखाई कि कैसे एक लड़का सिक्कों से भरा बोरा लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा था. इसकी तस्वीरें देख हर कोई हैरान रह गया था. अगर आपने उसका वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर या कह लीजिए कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. इसमें एक कॉन्टेंट क्रिएटर ने कुछ ऐसा (Content Creator Pays Food Bill In Taj Hotel With Coins Video Viral) किया जिसे देख हर किसी की हंसी छूट गई.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. वीडियो सिद्धेश लोकरे नाम के कॉन्टेंट क्रिएटर का है. सिद्धेश मुंबई के ताज होटल में गए. वहां खाना-वाना खाया और जब बिल देने की बारी आई तो कुछ ऐसा किया कि वीडियो वायरल हो गया. सिद्धेश ने बिल कैश, कार्ड या यूपीआई से नहीं बल्कि सिक्कों में किया. उसने 10-10 रुपये के कई सारे सिक्के निकाले और टेबल पर ढेर लगा दिए. बिल लेने आया शख्स देखकर चौंक गया. पहले आप भी ये वीडियो देखिए...
सिद्धेश के आसपास बैठे लोग भी इतने महंगे होटेल में चिल्लरों का ढेर देख हैरान रह गए. उनका रिएक्शन देखने लायक है. वीडियो 11 फरवरी को पोस्ट किया गया था. इसके बाद से इसे 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने इसे कूल बताया तो किसी ने कहा कि ये सब सिर्फ कैमरे के लिए किया गया है.' किसी ने लिखा कि सिर्फ व्यूज के लिए दूसरों को परेशान करना कहां तक जायज है?' कुल मिलाकर लोगों ने तो इस वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में 26/11 और आतंकवाद पर खरी-खरी सुनाई, लोग लहालोट

.webp?width=60)

