The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • content creator failed to got admission in IIM Bengaluru now invited as a Speaker viral

जिस IIM में एडमिशन नहीं मिला था, अब उसी IIM ने लेक्चर देने के लिए बुलाया!

शरण की ये कहानी वायरल हो रही है

Advertisement
Sharan Hegde IIM
फोटो- शरण हेगड़े (इंस्टाग्राम)
pic
रवि पारीक
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 03:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कई बार ऐसा होता है कि आपके साथ कुछ होता है तो वो उस वक्त आपको गलत लगता है लेकिन बाद में समय बीतने के बाद आप महसूस करते हैं कि वो जो हुआ था, वो सही था. इसीलिए लोग कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है. बस मेहनत करते रहिए. ऐसा ही कुछ एक कॉन्टेंट क्रिएटर (Finance With Sharan) के साथ हुआ है. फाइनेंस से जुड़ा कॉन्टेंट बनाने वाले शरण हेगड़े (Sharan Hegde) नाम के एक कॉन्टेंट क्रिएटर को IIM बैंगलोर में एडमिशन नहीं मिला था लेकिन अब उन्होंने उसी आईआईएम में गेस्ट स्पीकर बनकर लेक्चर दिया है.

इस बारे में शरण ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं. साथ में लिखा, '3 साल पहले आईआईएम का सपना देखना छोड़ दिया और आज मैं आईआईएम में स्पीकर बनकर आया हूं. तैयारी करते हुए मुझे लगा कि कैट की तैयारी करना मेरी जिंदगी के कीमती वक्त को खराब करना है. ये एक कठिन यात्रा थी. इंटर्नशिप और पढ़ाई में फंसे रहना. 5000 रुपये भत्ते पर बैंगलोर में काम करना. रिजल्ट आया और मेरे कैट में 98% मार्क्स आए लेकिन फिर भी एडमिशन नहीं मिला. मैं सोचता था कि या तो आईआईएम ए (अहमदाबाद), बी (बैंगलोर), सी (कलकत्ता) मिले या फिर कुछ नहीं.' पहले आप भी ये पोस्ट देखिए....

Image embed

आगे शरण लिखते हैं, 'जब ऐसा नहीं हुआ तो फिर मैंने अमेरिका के एमबीए कॉलेज में पढ़ाई के बारे में सोचा. मुझे कोलंबिया कॉलेज मिला लेकिन यहां मैंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी. जैसे ही मैंने आईआईएम बैंगलोर के स्टेज पर माइक थामा तो मेरे चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान थी. कहानी का सार यही है कि जो होता है, अच्छे के लिए होता है. आपको बस चीजों को अलग नजरिए से देखने की जरूरत है. अधिक मेहनत करिए और छा जाइए.' लोगों को शरण की कहानी खासी प्रेरक लगी है. लोग कॉमेंट में उनकी तारीफ किए जा रहे हैं. देखिए….

Image embed
कॉमेंट में लोगों ने की तारीफ

मालूम हो, शरण का एक चैनल है जिसका नाम फाइनेंस विद शरण है. इस पर शरण लोगों के लिए फाइनेंस से जुड़ा कॉन्टेंट बनाते हैं. इस पर करीब 14 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की एक मॉडल निकली!

Advertisement

Advertisement

()