The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Constable takes prisoner and his girlfriend for the movie neerja

बंदी को उसकी 'बंदी' संग फिल्म दिखाने ले गए हवलदार जी

इस कॉन्सटेबल का दिल इतना बड़ा, कि बॉलीवुड की पुलिस भी शरमा जाए.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
10 मार्च 2016 (अपडेटेड: 10 मार्च 2016, 12:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एक सिपाही एक चोर को अदालत में पेशी के बाद जेल की जगह फिल्म दिखाने ले गया. वो भी उसकी गर्लफ्रेंड के साथ. फिर अपनी नौकरी से भी सस्पेंड हुए. दिल हो तो ऐसा. आरोपी का नाम है आकिल टेड़ा. अमृतसर के सर्राफ मंजीत सिंह से दो किलो सोना लूट कर भागा था. इसीलिए पुलिस ने अंदर किया था. और इसी के केस में पेशी थी जनाब टेड़ा की. पेशी के बाद कचहरी गेट पर टेड़ा की लवर खड़ी हुई थी बाइक के साथ. फिर सिपाही जिसका नाम था राकेश, टेड़ा और उसकी गर्लफ्रेंड शबाना बाइक पर फिल्म देखने गए. मल्लब तीन टिकट मैटिनी के. वेन्यू वेव मॉल मल्टीप्लेक्स. सिपाही साहब लव बर्ड्स के साथ बैठे थे या अलग ये तो हमें नहीं पता. लेकिन इससे पहले 'नीरजा' का क्लाइमैक्स शुरू हो पाता, टेड़ा, उसकी जानेमन और कॉन्सटेबल साहब का क्लाइमैक्स शुरू हो चुका था. फिल्म देख कर जब तीनों बाहर निकले तो पुलिस वाले स्वागत के लिए खड़े थे. तीनों को गिरफ्तार कर लिया. कॉन्सटेबल साहब सस्पेंड भी हो गए. सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई.

Advertisement

Advertisement

()