अहमदाबाद के कांकरिया कार्निवल में एक पुलिस अंकल लड़कियों को हैरेस रहे थे. खबर 31दिसंबर को आई थी. और अब फाइनली उस पुलिस वाले की पहचान कर ली गई है. जनाब अहमदाबादके मणिनगर पुलिस थाने में हेड कॉन्सटेबल हैं. पकड़ा गए हैं. अब छी-छी हो रही है उनकेनाम की. कार्निवल में होती है भीड़. कॉन्सटेबल साहब को लगा कि भीड़ की आड़ में जोचाहेंगे वो करेंगे. तो मिटाने लगे ठरक. ठरक तो छोटा शब्द है. इसे तो हवस ही कहाजाएगा की भीड़ के बीच में लड़की के बटक्स को छुएं. कमिश्नर साहब घटना का वीडियो देखकर संट हो गए. तुरंत गिरफ्तारी का ऑर्डर दिया. इसके बाद हेड कॉन्सटेबल रामसिंह केखिलाफ खुद पुलिस ने ही शिकायत दर्ज कराई.