क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास जादुई शक्तियां हैं? क्या वह अमर हैं?विकीपीडिया आपको उनकी उम्र 63 साल बताएगा, लेकिन सोशल मीडिया कह रहा है कि वहचिरकाल से धरती पर मौजूद हैं. पिछले दिनों वायरल हुई कुछ तस्वीरों के बेस पर लोग कहरहे हैं कि पुतिन चाचा अमर हैं, क्योंकि वह पिछले 100 साल से जिंदा हैं और इस दौरानउनका हुलिया भी नहीं बदला है. पहली तस्वीर 1920 में ली गई. इसमें एक रूसी सैनिक दिखरहा है जिसकी शक्ल पुतिन से अद्भुत रूप से मिलती है. दूसरी तस्वीर है 1941 की.इसमें भी पुतिन जैसा दिख रहा एक रूसी सैनिक है जो 1920 वाले सैनिक से 20 साल बड़ाभी दिख रहा है. सोशल मीडिया के मजाकिया लोग कह रहे हैं कि ये सबूत है. इस बात का किपुतिन 63 साल के नहीं, इस सदी से भी पुराने हैं. सब जानते हैं कि वो कसरत-वसरत करतेहैं और शर्टलेस होकर घोड़े की सवारी करते हैं. इसलिए इतने फिट हैं कि उनकी त्वचा सेउनकी उम्र का पता नहीं लगता. बल्कि खुराफाती तो ये भी कह रहे हैं कि पुतिन एकमिथकीय किरदार हैं. वह एक समय से दूसरे में सफर कर सकते हैं. हजार नहीं तो कम से कम100 साल से वो दुनिया में मौजूद हैं. कुछ खखोरुओं का दावा है कि पुतिन दरअसल प्रिंस'व्लैड द इम्पालर' हैं जो 1431 में पैदा हुए थे और अब ड्रैकुला के नाम से बेहतरजाने जाते हैं. एक थ्योरी ये भी है कि 19वीं सदी के ग्रीक जनरल वॉल्टिनोस भी उनकाअवतार थे. https://twitter.com/er1cmau/status/459385938217820160 ट्विटर पर एक बारपहले भी शगूफा चला था कि लियोनार्डो दा विंची की पेंटिंग मोनालिसा का असल किरदारलीजा घेरार्दिनी कोई और नहीं, व्लादिमीर पुतिन ही थे.https://twitter.com/VRebyata/status/625789952408821761 मोनालिसा 16वीं सदी मेंपेंट की गई थी. तो शायद पुतिन 'व्लैड द इम्पालर' के रूप में लाइफ का एक हिस्साबिताने के बाद अंडरकवर हो गए होंगे. या ये भी हो सकता है कि वो टाइम मशीन से बीतेहुए समय में वापस गए हों, पेंटिंग का ऑब्जेक्ट बनने के लिए. ऊपर किए गएदावों-अटकलों में से कोई भी वैज्ञानिक तौर पर साबित नहीं हुई है. सिवाय इस बात केकि व्लादिमीर पुतिन 63 साल का एक फुर्तीला आदमी है जो रूस पर राज करता है औरशर्टलेस होकर घुड़सवारी करता है. जय भोले.