सियासत अजब चीज़ है. बकौल शायर बशीर बद्र इसमें कोई इनकार कहे तो इकरार समझनाचाहिए. उत्तराखंड का ताज़ा घटनाक्रम इसकी नज़ीर है. सबसे पहली बात तो ये कि वहांपूरे के पूरे कुनबे पार्टी बदल कर भाजपा से कांग्रेस में जा रहे हैं ऊपर से टिकटबंटवारे के बाद वहां तमाम संभावित उम्मीदवारों की नाराज़गी दिख रही है.वैसे तो उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेसियों के खफा होने की खबरें आ रहीहैं, मगर राजधानी देहरादून में शनिवार को दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला.प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही पार्टी के प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं कागुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. कांग्रेसी पार्टी दफ्तर पहुंचे और और प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावतसमेत तमाम नेताओं के पोस्टर फाड़े. जबकि इन्हीं कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले ही येपोस्टर लगवाए थे.फोटो- फेसबुकनाराज़ कांग्रेसियो ने घोषणा की कि इस चुनाव में वो कांग्रेस को हराने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे. साथ ही कई जगहों पर कांग्रेस के खत्म हो जाने की घोषणा की.फोटो- फेसबुकएक ओर तो राहुल गांधी इतनी मेहनत से फटे कुर्ते में पार्टी के प्रचार में लगे हैंऔर दुसरी तरफ उनकी ही पार्टी के लोग उनकी आशाओं पर पानी फेरने में लगे हैं. कहींऐसा न हो कि 2014 में बस भर सांसदों वाली पार्टी आगे चलकर कार भर जनप्रतिनिधिओं कीपार्टी बन कर रह जाए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :सपा-कांग्रेस गठबंधन बनने से पहले ही लुड़ुस हो जाएगा!दल बदलने से पहले नेता करें ये 5 काम, तब पक्का होगा टिकट और जीतउस चीफ मिनिस्टर की कहानी जो गरीबी में मरा और यूपी में कांग्रेस बिखर गई